Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना में बढ़ते जमीनों के रेट से डगमगाने लगे लोगों के पांव लुधियाना/यूटर्न/8 फरवरी। शहर में खासकर साउथ सिटी रोड पर जमीनों के रेट बढ़ने के कारण लगातार जमीनीं विवाद सामने आ रहे हैं। अब हालात यह है कि इन बढ़ते जमीनीं दामों के लालच में आए परिवारों में भी विवाद होने शुरु हो चुके हैं। ताजा मामला शहर के नामी कारोबारी घराने का सामने आया है। दरअसल, नामी फर्म मुकेश स्टील के परिवार में जमीन को लेकर काटो कलेश शुरु होने की चर्चाएं हैं। चर्चा है कि मुकेश स्टील फर्म परिवार में जमीन की हिस्सेदारी को लेकर विवाद हो गया है। जिसके चलते यह मामला माननीय कोर्ट तक भी पहुंच चुका है। जिसके कुछ पारिवारिक मेंबरों द्वारा दूसरे मेंबर्स पर हिस्सा न देने और जमीन का कुछ हिस्सा बेचकर पैसे न देने के आरोप लगाए हैं। मुकेश स्टील परिवार के दीपक गुप्ता ने इस संबंधी परिवार की सभी जमीनों पर बोर्ड लगवा दिए हैं। जिस पर लिखा है कि इन जमीनों के कोर्ट केस चल रहे हैं। जिसके चलते इसे कोई न खरीदें। चर्चाएं हैं कि इस मामले में कई राजनेता भी शामिल हैं। जैनपुर व मलकपुर में मौजूद है जमींन जानकारी देते हुए दीपक गुप्ता ने बताया कि उनके पारिवारिक जमीन जैनपुर व मलकपुर में स्थित है। जिसकी कीमत कई करोड़ रुपए हैं। उनकी जैनपुर में कूड़े वाले डंर के पास चार एकड़ जमीन है, जबकि मलकपुर में ईस्टनवुड और वॉलकिन हाइट्स के पास 12 एकड़ जमीन है। आपसी मिलीभगत से हेरफेर के आरोप दीपक गुप्ता का आरोप है कि इस जमीन में उनकी, भाइयों व पारिवारिक मेंबरों की हिस्सेदारी है। लेकिन बढ़ते जमीनों के रेट की वजह से बाकी मेंबर्स उन्हें हिस्सा नहीं दे रहे। जबकि उन्हें पता चला कि मेंबर्स द्वारा कुछ हिस्सा बेच भी दिया गया है। मगर उन्हें उनके हिस्से की पेमेंट नहीं दी गई। राजनेताओं की परिवार को शह दीपक गुप्ता का आरोप है कि शहर के 1-2 बड़े राजनेता हैं। जिनकी उनके परिवार को शह है। उक्त राजनेताओं द्वारा ही बड़ा हेरफेर करवाया जा रहा है। वहीं इस मामले में रघुनाथ अस्पताल की ट्रस्ट के प्रधान और श्री दुर्गा माता मंदिर के ट्रस्टी भी शामिल हैं। जमीन खरीदने वाला खुद होगा जिम्मेदार दीपक ने कहा कि उक्त दोनों जमीनों का कोर्ट केस चल रहा है। ऐसे में उनकी शहर वासियों से अपील है कि उन जमीनों को न खरीदे। अगर कोई जमीन खरीदेगा, तो वह खुद इसका जिम्मेदार होगा। इसके लिए उन्होंने बकायदा वहां बोर्ड भी लगा दिया है। ----