Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
ग्रामीणों से की खेती-बाड़ी और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा, बुजुर्गों का हालचाल जाना चंडीगढ़, 26 दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज राखीगढ़ी जाते समय अचानक जींद जिले के गांव ईंटल कलां में रुके और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री का अचानक गांव में रुकना ग्रामीणों के लिए सुखद आश्चर्य का अनुभव बना। गांव में मुख्यमंत्री ने मौजूद ग्रामीणों से खेती बाड़ी सहित स्थानीय मुद्दों पर को लेकर चर्चा की और बुजुर्गों का हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हुक्का गुड़गुड़ाते ग्रामीणों के बीच कुछ समय बिताया। उन्होंने ग्रामीण जीवन की सादगी और आपसी भाईचारे की भावना की सराहना करते हुए कहा कि गांवों की यही आत्मा हरियाणा की असली ताकत है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए और क्षेत्र की कुछ स्थानीय समस्याओं का संक्षेप में उल्लेख किया, जिन्हें मुख्यमंत्री ने ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एक उत्तरदायी और जवाबदेह शासन में कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जन समस्याओं के समय पर समाधान के लिए नागरिकों से सीधा संवाद जरूरी है।