लुधियाना/यूटर्न/20 अगस्त। लुधियाना में वीरवार को एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर के ऑफिस में घुसकर एक व्यक्ति द्वारा मारपीट की गई। उसे बिना परमिशन के पब्लिक ऑफिस में घुसने से रोका गया था। व्यक्ति द्वारा पहले अधिकारी के साथ गाली-गलौज की गई, जिसके बाद उनकी पिटाई कर दी। इस हमले में अदिकारी का मोबाइल तक टूट गया। मौके पर मौजूद अन्य विभागीय मुलाजिमों द्वारा बीच बचाव किया गया। जिसके बाद अधिकारी को अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारी मुताबिक उन्हें मल्टीपल इंजरी आई है। वहीं इस संबंधी एसी अमित गोयल की और से थाना डिविजन नंबर पांच पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए एडिशनल कमिश्नर अमित गोयल ने बताया कि वह एक्साइज विभाग में लुधियाना ईस्ट-ए में तैनात है। वह वीरवार दोपहर को अपने विभाग के अधिकारियों के साथ ऑफिस में मीटिंग कर रहे थे। कुछ ठेकेदार ऑफिस बाहर खड़े थे। इसी दौरान पंकज मल्होत्रा नाम का व्यक्ति उनके दफ्तर में दाखिल हो गया। अमित गोयल के मुताबिक, उन्होंने पंकज मल्होत्रा से पूछा कि वह बिना अनुमति उनके कमरे में कैसे आया। इस पर वह गुस्से में आ गया और उनके साथ ऊंची आवाज में बात करने लगा। इसके बाद उसने गाली-गलौच शुरू कर दी।
गाली गलौच से रोका तो मारपीट की
एडिशनल कमिश्नर अमित गोयल अनुसार उन्होंने पंकज को गाली गलौच करने से रोका। जिस पर उसने पहले धक्का म रा और फिर हाथापाई शुरु कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनका कॉलर पकड़ लिया और उनकी कमीज फाड़ दी। इसके बाद छाती पर पंच मारे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमित गोयल अनुसार पंकज खुद को आरटीआई एक्टिविस्ट बताता है तो कभी कुछ और बताता है।
---