जसकरनजीत सिंह तेजा PPS ने अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट में DCP का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह DCP रूरल लुधियाना के पद पर तैनात थे। पदभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। तेजा ने पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने, शिकायतों के त्वरित निपटारे, अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को प्राथमिकता बताया। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान रहेगा।
अमृतसर (आर. के. उप्पल) : जसकरनजीत सिंह तेजा PPS ने आज डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP), पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर के पद का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे DCP रूरल लुधियाना के पद पर सेवाएं निभा रहे थे।
पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था संबंधी जानकारी ली।
ईमानदारी और सेवा भावना से निभाएंगे जिम्मेदारी
DCP जसकरनजीत सिंह तेजा ने कहा कि गुरु नगरी श्री अमृतसर में सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तनदेही, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ निभाएंगे। शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने पर जोर
उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल एवं विश्वास कायम करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। लोगों की शिकायतों का त्वरित निपटारा और अपराधों की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान रहेगा।
श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा पर विशेष फोकस
उन्होंने कहा कि अमृतसर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में शहर में सुरक्षित एवं सुचारू माहौल बनाए रखना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ अपराध नियंत्रण के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
DCP ने अमृतसरवासियों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।