हरिद्वार से डाक कांवड़ के रूप में गंगाजल लेकर लौटे युवाओं के डेराबस्सी पहुंचते ही धार्मिक उत्साह चरम पर पहुंच गया। राम तलाई पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संस्थाओं ने कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा कर उनका हौसला बढ़ाया। कांवड़ियों ने श्री राम तलाई की परिक्रमा की। इसके बाद मंदिर में हरिद्वार से लाए पवित्र गंगाजल से शिवलिंग सहित अन्य प्रतिमाओं का विधिवत जलाभिषेक किया।
डेराबस्सी : हर हर महादेव कांवड़ सभा रजि 7770 डेरा बस्सी जिला मोहाली की तरफ से सावन महीने की शिवरात्रि को हरिद्वार से गंगा जल लाकर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया गया । 9 अगस्त रात्री को कांवड़िये कंट्रर और ऑटो मोटरसाइकिल से हरिद्वार के लिए निकले थे । जो आज हरिद्वार से 24 घंटे के भीतर डाक कांवड के रूप में गंगा जल लेकर लौटे युवकों का डेरा बस्सी राम तलाई पर पहुँचने पर डेराबस्सी की अलग-अलग संस्थाओं ने जोरदार स्वागत किया गया l जहां पर उन्हें फ्रूट और अन्य चीजों से उनका हौसला बढ़ाया वहीं पर कांवड़ियों द्वारा श्री राम तलाई पर परिक्रमा भी की गई ।
श्री राम मंदिर नजदीक रेलवे फाटक परिसर में प्रिंस जैन, विमल जैन, रोहित गुप्ता , रंजू सैनी एवं स्थानीय निवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर हर हर महादेव के जयकारे भी लगाये ।
इन कांवड़ियो में तरुण जैन, पंकज जस्सी, शुभम अत्री, सिद्धार्थ जैन, संदीप सैनी, सुमित शर्मा, संजू प्रजापत सुमित गिरी, गगन भल्ला, प्रिंस, सचिन पंडित, गुरप्रीत सैनी, सोनू सैनी, राहुल वर्मा, निखिल,दीपक वर्मा,प्रकाश कुमार, जतिन धीमान, सक्षम ललित मुद्गल , जतिन बग्गा, मनीष कंसल ,सोनू वर्मा, तरुण वर्मा, रवि, अक्षय वर्मा, सुभम शर्मा, सौरव जिंदल, बॉबी, तरुण वर्मा, अक्षय वर्मा,शिवम् गर्ग शामिल थे l उन्होंने संजू प्रजापत,साथ मिलकर हरिद्वार से लाए गंगा जल शिवलिंग सहित मन्दिर की मूर्तियों का जलाभिषेक किया l