मोहाली/यूटर्न/11 अगस्त। पंजाबभर में 15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब पुलिस की और से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। इस संबंधी मोहाली में डीजीपी गौरव यादव की अगुवाई में अहम मीटिंग हुई। बैठक में रूपनगर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 4 चीजों पर फोकस किया है। अधिकारियों को साफ नसीहत दी है कि अब 24x7 अलर्ट मोड पर रहना होगा। वहीं, इस दौरान मुख्य रूप से 4 प्वाइंटों में स्ट्रेटजी बनी है। पुलिस अधिकारियों और ग्राउंड स्टाफ के साथ बातचीत कर उनके इनपुट्स सुने गए। जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अलर्ट, आत्मविश्वास से लबरेज और पूरी निष्ठा के साथ ड्यूटी करने को कहा गया। सड़कों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और आपसी तालमेल मजबूत करने के निर्देश दिए गए। किसी भी तरह की अप्रिय घटना या चुनौती से निपटने के लिए त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य भर में शांति, सुरक्षा और भाईचारा बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
----