बसंत एवेन्यू मार्केट में शुरू हुए ‘हूर बुटीक’ में महिलाओं के लिए वेस्टर्न ड्रेस, विभिन्न डिजाइन के सूट और गुणवत्तापूर्ण सिलाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन अवसर पर ममता दत्ता ने कहा कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर आकर्षक डिजाइन, अच्छी सिलाई और उचित कीमत मिलना समय की जरूरत है। संचालक राखी मोहन ने कहा कि ग्राहकों की पसंद के अनुसार बेहतर सेवा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
अमृतसर (आर. के. उप्पल) : बसंत एवेन्यू मार्केट में नवनिर्मित ‘हूर बुटीक’ का उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ममता दत्ता ने किया। उन्होंने बुटीक की संचालक राखी मोहन को नए कारोबार की शुरुआत पर बधाई देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ममता दत्ता ने कहा कि अमृतसरवासी फैशन और नए डिजाइनों के कपड़ों के भी शौकीन हैं। आज के दौर में ग्राहकों को अच्छी डिजाइन, बेहतरीन सिलाई और उचित कीमत एक ही स्थान पर मिलना जरूरी है।
बुटीक संचालक राखी मोहन ने बताया कि उन्हें सिलाई के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। ‘हूर बुटीक’ में वेस्टर्न ड्रेस, विभिन्न प्रकार के सूट और बेहतर सिलाई की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सेवा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।