ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibom güncel girişcasibommatbet resmi girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetmatbet resmi girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Lalru: महामारी में मानवता की सेवा का मिला सम्मान, सुभाष शर्मा को द ट्रिब्यून ने किया सम्मानित - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: पानीपत में सफाई कर्मियों की सुनवाई, आयोग ने एजेंसियों को दिए जांच और सुधार के कड़े निर्देश Chandigarh: मुफ्त पानी योजना को लेकर चंडीगढ़ में राजनीति तेज, तिवारी बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी हुई Chandigarh: चंडीगढ़ में गरजे छात्र, पेपर लीक मुद्दे पर पंजाब सरकार के खिलाफ एबीवीपी का हल्ला बोल Chandigarh: कूड़े के पहाड़ से हरियाली की ओर डड्डूमाजरा, निगम ने तेज किए कायाकल्प के प्रयास Chandigarh: राहुल गांधी और पप्पू यादव को लेकर वाराणसी में मामला गर्माया, FIR पर नजरें Lalru: महामारी में मानवता की सेवा का मिला सम्मान, सुभाष शर्मा को द ट्रिब्यून ने किया सम्मानित Jagran: मानव सेवा की मिसाल बनी भारत विकास परिषद, गरीब परिवार को दिया सुरक्षित घर का तोहफा Jagran: छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरी दशमेश यूनियन, केंद्र को दी बड़े संघर्ष की चेतावनी Jagran: ‘सफाई सेवकों की आवाज दबा रही सरकार’, एस.आर. क्लेर ने आप सरकार पर साधा निशाना Panchkula: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार Chandigarh: जनसेवा की मिसाल: सर्वविताएं फाउंडेशन ने लगाया मुफ्त मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ Mohali: शूटिंग रेंज चोरी मामले में मोहाली पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी रिमांड पर; बरामद हुआ चोरी का सामान
Logo
Uturn Time
लालड़ू क्षेत्र में सैनिटाइजेशन अभियान, लंगर और जरूरतमंदों की सहायता के लिए किए गए कार्यों को मिली पहचान। पटियाला में आयोजित समारोह में पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
लालड़ू : पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन सुभाष शर्मा को कोरोना महामारी के दौरान किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध मीडिया समूह द ट्रिब्यून द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान पटियाला में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदान किया गया। सुभाष शर्मा ने बताया कि मीडिया समूह ने पूरे पंजाब से करीब 30 व्यक्तियों का चयन उनके सामाजिक योगदान के आधार पर किया था। इस अवसर पर उन्हें कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने पूरे क्षेत्र में जरूरत के अनुसार सैनिटाइजेशन अभियान चलवाया। इसके अलावा अपने निवास पर करीब छह माह तक जरूरतमंद लोगों के लिए लंगर और ठहरने की व्यवस्था की। उस कठिन दौर में लोगों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया गया, क्योंकि महामारी के कारण लोग भय और असमंजस की स्थिति में थे। उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति ने मदद की गुहार लगाई, उसकी आवश्यकता को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया गया। शर्मा ने बताया कि इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए उस समय सुभाष जन सेवा फाउंडेशन की स्थापना की गई थी, जो लगातार जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से सहायता कर रही है। सम्मान मिलने पर सुभाष शर्मा ने द ट्रिब्यून मीडिया समूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।