ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibom güncel girişcasibommatbet resmi girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetmatbet resmi girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Jagran: छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरी दशमेश यूनियन, केंद्र को दी बड़े संघर्ष की चेतावनी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: पानीपत में सफाई कर्मियों की सुनवाई, आयोग ने एजेंसियों को दिए जांच और सुधार के कड़े निर्देश Chandigarh: मुफ्त पानी योजना को लेकर चंडीगढ़ में राजनीति तेज, तिवारी बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी हुई Chandigarh: चंडीगढ़ में गरजे छात्र, पेपर लीक मुद्दे पर पंजाब सरकार के खिलाफ एबीवीपी का हल्ला बोल Chandigarh: कूड़े के पहाड़ से हरियाली की ओर डड्डूमाजरा, निगम ने तेज किए कायाकल्प के प्रयास Chandigarh: राहुल गांधी और पप्पू यादव को लेकर वाराणसी में मामला गर्माया, FIR पर नजरें Lalru: महामारी में मानवता की सेवा का मिला सम्मान, सुभाष शर्मा को द ट्रिब्यून ने किया सम्मानित Jagran: मानव सेवा की मिसाल बनी भारत विकास परिषद, गरीब परिवार को दिया सुरक्षित घर का तोहफा Jagran: छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरी दशमेश यूनियन, केंद्र को दी बड़े संघर्ष की चेतावनी Jagran: ‘सफाई सेवकों की आवाज दबा रही सरकार’, एस.आर. क्लेर ने आप सरकार पर साधा निशाना Panchkula: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार Chandigarh: जनसेवा की मिसाल: सर्वविताएं फाउंडेशन ने लगाया मुफ्त मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ Mohali: शूटिंग रेंज चोरी मामले में मोहाली पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी रिमांड पर; बरामद हुआ चोरी का सामान
Logo
Uturn Time
किसान-मजदूर नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों पर दमन किया जा रहा है और समझौते की अनदेखी हो रही है। बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा के साथ कॉमरेड हरदेव संधू को श्रद्धांजलि दी गई और सरकार विरोधी रोष मार्च निकाला गया।
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : दशमेश किसान मजदूर यूनियन (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला प्रधान गुरदयाल सिंह तलवंडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में देशव्यापी छात्र आंदोलन की वर्तमान स्थिति पर गंभीर मंथन किया गया। यूनियन ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के साथ हुए लिखित समझौते से मुकर गई है। ​यूनियन नेताओं ने बताया कि नीट (NEET) के मुद्दे पर 36 दिनों तक चले ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन के बाद केंद्रीय हुकूमत और छात्र नेताओं के बीच 3 सूत्रीय समझौता हुआ था। इसके तहत दिल्ली समेत आठ राज्यों में दर्ज सभी फर्जी एफआईआर को तुरंत प्रभाव से रद्द करने पर सहमति बनी थी। लेकिन समझौते के ठीक अगले ही दिन से सरकार अपने वादे से पलट गई। देश भर में छात्र कार्यकर्ताओं के घरों पर छापे मारे जा रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार कर जेलों में ठूंसा जा रहा है और दमन चक्र तेजी से चलाया जा रहा है। ​हाल ही में बिहार के सीवान जिले में एक शांतिपूर्ण रोष मार्च के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा एके-47 से गोलियां चलाए जाने की घटना की भी कड़े शब्दों में निंदा की गई, जिसमें तीन छात्र कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दमनकारी नीतियों के विरोध में 31 जुलाई से दिल्ली सहित पूरे देश में छात्र आंदोलन एक बार फिर से भड़क उठा है। ​सरकार को दी कड़ी चेतावनी: दशमेश यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि मोदी सरकार ने तुरंत अपना समझौता लागू नहीं किया, तो उसे पहले से भी अधिक उग्र देशव्यापी आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। यूनियन ने स्पष्ट किया कि इस संघर्ष को "देश बचायो मोर्चा" से जुड़ी 280 किसान-मजदूर यूनियनों का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा और इसके परिणामों की पूरी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होगी। ​कॉमरेड हरदेव संधू को दी श्रद्धांजलि: बैठक के अंत में किसान आंदोलन के प्रमुख नेता कॉमरेड हरदेव संधू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इसे कीर्ति किसान यूनियन और उनके परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। यूनियन ने घोषणा की कि 4 अगस्त को मानूके गांव में होने वाले भोग एवं श्रद्धांजलि समारोह में यूनियन का एक बड़ा काफिला शामिल होगा। ​बैठक के उपरांत फासीवादी और दमनकारी नीतियों पर चल रही सरकार के विरुद्ध रोष मार्च निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर अमरूद सिंह तलवंडी, जसवंत सिंह मान, रणजीत सिंह गुड़े, गुरमेल सिंह ढट्ट समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।