ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibom güncel girişcasibommatbet resmi girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetmatbet resmi girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Bathinda: बठिंडा से अकाली दल ने फूंका चुनावी बिगुल, 2027 मिशन के लिए कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का मंत्र - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: पानीपत में सफाई कर्मियों की सुनवाई, आयोग ने एजेंसियों को दिए जांच और सुधार के कड़े निर्देश Chandigarh: मुफ्त पानी योजना को लेकर चंडीगढ़ में राजनीति तेज, तिवारी बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी हुई Chandigarh: चंडीगढ़ में गरजे छात्र, पेपर लीक मुद्दे पर पंजाब सरकार के खिलाफ एबीवीपी का हल्ला बोल Chandigarh: कूड़े के पहाड़ से हरियाली की ओर डड्डूमाजरा, निगम ने तेज किए कायाकल्प के प्रयास Chandigarh: राहुल गांधी और पप्पू यादव को लेकर वाराणसी में मामला गर्माया, FIR पर नजरें Lalru: महामारी में मानवता की सेवा का मिला सम्मान, सुभाष शर्मा को द ट्रिब्यून ने किया सम्मानित Jagran: मानव सेवा की मिसाल बनी भारत विकास परिषद, गरीब परिवार को दिया सुरक्षित घर का तोहफा Jagran: छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरी दशमेश यूनियन, केंद्र को दी बड़े संघर्ष की चेतावनी Jagran: ‘सफाई सेवकों की आवाज दबा रही सरकार’, एस.आर. क्लेर ने आप सरकार पर साधा निशाना Panchkula: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार Chandigarh: जनसेवा की मिसाल: सर्वविताएं फाउंडेशन ने लगाया मुफ्त मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ Mohali: शूटिंग रेंज चोरी मामले में मोहाली पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी रिमांड पर; बरामद हुआ चोरी का सामान
Logo
Uturn Time
'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम में अकाली नेताओं ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सरकार पर विकास रोकने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, इकबाल सिंह बबली ढिल्लों के समर्थन में जुटने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जनसंपर्क तेज करने की अपील की गई।
बठिंडा : 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए शिरोमणि अकाली दल ने बठिंडा शहरी हलके में चुनावी बिगुल बजा दिया है। शिरोमणि अकाली दल बठिंडा शहरी की ओर से गत शुक्रवार शाम शहर के एक बड़े रिजॉर्ट में ‘चाय पर चर्चा’ के नाम से एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हलके के बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया। बठिंडा शहरी हलके के प्रभारी इकबाल सिंह बबली ढिल्लों की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बठिंडा शहरी के अध्यक्ष सुशील कुमार गोल्डी, प्रदेश नेता बलकार सिंह बराड़, नगर निगम के पूर्व मेयर बलजीत सिंह बीड़ बहिमण, पूर्व पार्षद निर्मल सिंह संधू सहित कई अन्य नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 2027 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करें। वक्ताओं ने दावा किया कि बठिंडा शहरी हलके से इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ही शिरोमणि अकाली दल के संभावित उम्मीदवार होंगे, इसलिए सभी कार्यकर्ता उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात मेहनत करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने लगातार दस वर्षों तक सत्ता में रहकर पंजाब को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि उस दौरान सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद कांग्रेस और वर्तमान आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब के विकास की रफ्तार को रोक दिया और राज्य को फिर से पिछड़ेपन की ओर धकेल दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब को दोबारा विकास की राह पर लाने और हर वर्ग के लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए सरदार सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनाना समय की मांग है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंच बनाकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया। जिला प्रेस सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि बठिंडा शहरी के अध्यक्ष सुशील कुमार गोल्डी, प्रदेश नेता बलकार सिंह बराड़, नगर निगम के पूर्व मेयर बलजीत सिंह बीड़ बहिमण, पूर्व पार्षद निर्मल सिंह संधू, कुलदीप सिंह नंबरदार, मोहनजीत सिंह पुरी, चमकौर सिंह मान सहित अन्य नेताओं ने भी अपने संबोधन में कहा कि पंजाब के विकास, युवाओं के भविष्य और हर वर्ग की भलाई के लिए राज्य में फिर से अकाली दल की सरकार बनना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस मौके समूह विंगों तथा सर्किलों के सभी अध्यक्षों के अलावा बठिंडा शहरी की समूची लीडरशिप मौजूद थी।