लुधियाना/यूटर्न/1 अगस्त। लुधियाना के सीनियर पत्रकार नदीम अंसारी का शुक्रवार रात पीजीआई में निधन हो गया था। शनिवार को उनकी मृतक देह लुधियाना सुधार घर पर लाई गई। दोपहर बाद उन्हें गांव पक्खोवाल रोड स्थित कब्रिस्तान में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। नदीम अंसारी को अंतिम विदाई देने के लिए पंजाब के शाही इमाम उस्मान लुधियानवी, मुस्किम, कांग्रेस नेता पवन दीवान, पूर्व विधायक तरसेम सिंह जोधां, पार्षद कपिल कुमार सोनू, सुधार कॉलेज का स्टॉफ पहुंचा। नदीम अंसारी के निधन की खबर मिलते ही लुधियाना समेत पूरे पंजाब के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहे नदीम अंसारी अपने शांत स्वभाव, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने देश के कई दिग्गज लीडरों के साथ जुड़कर काम किया। उन्हें राजनीतिक खबरों में माहरत हासिल थी। उन्होंने कई रिपोर्ट्स को अपने गुण देकर तैयार किया। वे पिछले तीन साल से यूटर्न टाइम अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम कर रहे थे। इसके अलावा वे नेशनल हिंदी अखबारों में अलग अलग पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
----