ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibom güncel girişcasibommatbet resmi girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetmatbet resmi girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Raipur: CGPSC घोटाला: ईडी की कार्रवाई तेज, पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी जेल भेजे गए - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: पानीपत में सफाई कर्मियों की सुनवाई, आयोग ने एजेंसियों को दिए जांच और सुधार के कड़े निर्देश Chandigarh: मुफ्त पानी योजना को लेकर चंडीगढ़ में राजनीति तेज, तिवारी बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी हुई Chandigarh: चंडीगढ़ में गरजे छात्र, पेपर लीक मुद्दे पर पंजाब सरकार के खिलाफ एबीवीपी का हल्ला बोल Chandigarh: कूड़े के पहाड़ से हरियाली की ओर डड्डूमाजरा, निगम ने तेज किए कायाकल्प के प्रयास Chandigarh: राहुल गांधी और पप्पू यादव को लेकर वाराणसी में मामला गर्माया, FIR पर नजरें Lalru: महामारी में मानवता की सेवा का मिला सम्मान, सुभाष शर्मा को द ट्रिब्यून ने किया सम्मानित Jagran: मानव सेवा की मिसाल बनी भारत विकास परिषद, गरीब परिवार को दिया सुरक्षित घर का तोहफा Jagran: छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरी दशमेश यूनियन, केंद्र को दी बड़े संघर्ष की चेतावनी Jagran: ‘सफाई सेवकों की आवाज दबा रही सरकार’, एस.आर. क्लेर ने आप सरकार पर साधा निशाना Panchkula: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार Chandigarh: जनसेवा की मिसाल: सर्वविताएं फाउंडेशन ने लगाया मुफ्त मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ Mohali: शूटिंग रेंज चोरी मामले में मोहाली पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी रिमांड पर; बरामद हुआ चोरी का सामान
Logo
Uturn Time
भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक और भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में सीबीआई पहले से जांच कर रही है और कई अहम खुलासे सामने आ चुके हैं।
रायपुर (Naren Danu) : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ईडी की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। ईडी ने टामन सोनवानी को 25 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें 31 जुलाई तक ईडी की कस्टोडियल रिमांड पर भेजा था। जांच एजेंसी अब कथित अवैध लेन-देन, संपत्तियों और आर्थिक लाभ से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पेपर लीक और रिश्वतखोरी के आरोप यह मामला वर्ष 2020 और 2021 की सीजीपीएससी राज्य सेवा भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश से जुड़ा है। आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के बदले भारी रिश्वत ली गई और चयन प्रक्रिया में अनियमितताएं की गईं। सीबीआई की जांच के अनुसार, परीक्षा के प्रश्नपत्र कथित तौर पर पहले ही कुछ लोगों तक पहुंचाए गए थे। आरोप है कि लीक पेपर के आधार पर तैयारी करने वाले कुछ अभ्यर्थियों का चयन डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत अन्य महत्वपूर्ण पदों पर हुआ। सीबीआई के बाद अब ईडी की जांच इस मामले में टामन सोनवानी को दो वर्ष पहले सीबीआई भी गिरफ्तार कर चुकी है। उनके साथ बजरंग पावर एंड स्टील लिमिटेड के निदेशक श्रवण कुमार गोयल को भी आरोपी बनाया गया था। प्रदेश सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद जांच सीबीआई को सौंपी थी। सीजीपीएससी ने वर्ष 2021 में 171 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के बाद मई 2023 में चयन सूची जारी की गई थी। भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद सीबीआई ने छापेमारी कर कई दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जब्त किए। अब ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू की जांच कर रही है और मामले में आगे भी कई अहम खुलासों की संभावना जताई जा रही है।