Uturn Time
Breaking
Ludhiana: योग में लुधियाना का जलवा, भारतीय विद्या मंदिर की छात्राओं ने पदकों के साथ बढ़ाया स्कूल का गौरव Chandigarh: अंबाला छावनी को बड़ी सौगात, 10 सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 9.75 करोड़; जल्द शुरू होगा काम Chandigarh: शहीद उधम सिंह को नमन के साथ सैनी का सियासी वार, बोले- नारों से नहीं नीयत और नेतृत्व से होता है विकास Chandigarh: चंडीगढ़ में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने की पहल, निबंध प्रतियोगिता में जतिन बिष्ट रहे प्रथम Chandigarh: नशे के खिलाफ जंग में विश्वविद्यालय बनेंगे मजबूत कड़ी, राज्यपाल ने बनाई व्यापक रणनीति Chandigarh: गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर आस्था का संगम, चंडीगढ़ में पवित्र कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत Panchkula: बम धमकी से पंचकूला न्यायालय में मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर पुलिस; साइबर टीम कर रही ई-मेल की जांच Zirakpur: बलटाना में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, गाय से कथित दुर्व्यवहार के मामले में केस दर्ज Chandigarh: बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए पंजाब का बड़ा कदम, लेड-फ्री पेंट सुनिश्चित करने के निर्देश जारी New Delhi: BJP में हलचल तेज! राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला के इस्तीफ़े की चर्चा, राजनीतिक संदेशों को लेकर अटकलों का दौर कारोबारी ने पत्नी व जानकारों समेत भाई की जाली वसीयत जरिए प्रॉपर्टी अपने नाम ट्रांसफर की, फिर लिया 10 करोड़ का लोन, पर्चा दर्ज Derabassi: रिहायशी इलाके में चल रहा था पटाखों का अवैध कारोबार, लालड़ू पुलिस की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, एक फरार
Logo
Uturn Time
सीबीएसई उत्तर क्षेत्र योग प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं ने प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। अनंता गुलाटी चौथी बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रिंसिपल पवन सूद ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए योग प्रशिक्षक गीता मिश्रा के मार्गदर्शन की सराहना की और विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
लुधियाना : भारतीय विद्या मंदिर, यू.एस.एन., लुधियाना के विद्यार्थियों ने रेवाड़ी (हरियाणा) में आयोजित सीबीएसई उत्तर क्षेत्र योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्कूल की अंडर-14 और अंडर-19 बालिका टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-19 बालिका वर्ग में विद्यालय की टीम ने करीब 30 टीमों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। टीम ने पांच कांस्य पदक भी अपने नाम किए, जिससे विद्यालय के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई। प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण कक्षा 9 की छात्रा अनंता गुलाटी रहीं। उन्होंने इंडिविजुअल आर्टिस्टिक योग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर सीबीएसई राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। यह अनंता का चौथा राष्ट्रीय स्तर का प्रतिनिधित्व होगा। इससे पहले वह दो बार एसडीएफआई और एक बार सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। अंडर-19 टीम में सुगंधा गुलाटी (कक्षा 11), अनंता गुलाटी (कक्षा 9), गीत (कक्षा 10), वंशिका (कक्षा 11) और रिद्धिमा (कक्षा 8) शामिल रहीं। वहीं अंडर-14 टीम का प्रतिनिधित्व चक्षिता और दित्या, दोनों कक्षा 6 की छात्राओं ने किया। विद्यालय के प्रिंसिपल पवन सूद ने सभी प्रतिभागियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से अनंता गुलाटी की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही योग प्रशिक्षक श्रीमती गीता मिश्रा के समर्पण और मार्गदर्शन की भी प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में भी पूरी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.