Uturn Time
Breaking
Ludhiana: योग में लुधियाना का जलवा, भारतीय विद्या मंदिर की छात्राओं ने पदकों के साथ बढ़ाया स्कूल का गौरव Chandigarh: अंबाला छावनी को बड़ी सौगात, 10 सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 9.75 करोड़; जल्द शुरू होगा काम Chandigarh: शहीद उधम सिंह को नमन के साथ सैनी का सियासी वार, बोले- नारों से नहीं नीयत और नेतृत्व से होता है विकास Chandigarh: चंडीगढ़ में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने की पहल, निबंध प्रतियोगिता में जतिन बिष्ट रहे प्रथम Chandigarh: नशे के खिलाफ जंग में विश्वविद्यालय बनेंगे मजबूत कड़ी, राज्यपाल ने बनाई व्यापक रणनीति Chandigarh: गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर आस्था का संगम, चंडीगढ़ में पवित्र कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत Panchkula: बम धमकी से पंचकूला न्यायालय में मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर पुलिस; साइबर टीम कर रही ई-मेल की जांच Zirakpur: बलटाना में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, गाय से कथित दुर्व्यवहार के मामले में केस दर्ज Chandigarh: बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए पंजाब का बड़ा कदम, लेड-फ्री पेंट सुनिश्चित करने के निर्देश जारी New Delhi: BJP में हलचल तेज! राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला के इस्तीफ़े की चर्चा, राजनीतिक संदेशों को लेकर अटकलों का दौर कारोबारी ने पत्नी व जानकारों समेत भाई की जाली वसीयत जरिए प्रॉपर्टी अपने नाम ट्रांसफर की, फिर लिया 10 करोड़ का लोन, पर्चा दर्ज Derabassi: रिहायशी इलाके में चल रहा था पटाखों का अवैध कारोबार, लालड़ू पुलिस की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, एक फरार
Logo
Uturn Time
सेक्टर-1 स्थित जिला न्यायालय और लघु सचिवालय को एहतियातन खाली करवाकर सुरक्षा जांच की गई। पुलिस ने परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया है, जबकि प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की है।
पंचकूला : सेक्टर-1 स्थित जिला न्यायालय और लघु सचिवालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को पंचकूला पुलिस हाई अलर्ट पर रही। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देश पर पूरे परिसर को एहतियातन खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला न्यायालय और लघु सचिवालय को तत्काल खाली करवाया गया। इसके बाद डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते और पुलिस की विशेष टीमों ने परिसर के चप्पे-चप्पे की गहन जांच की। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई, जिसके बाद स्थिति को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किया गया। घटना के बाद कोर्ट परिसर के प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस की साइबर सेल धमकी भरे ई-मेल के स्रोत और उससे जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। पंचकूला पुलिस और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। डीसीपी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।