Uturn Time
Breaking
Ludhiana: योग में लुधियाना का जलवा, भारतीय विद्या मंदिर की छात्राओं ने पदकों के साथ बढ़ाया स्कूल का गौरव Chandigarh: अंबाला छावनी को बड़ी सौगात, 10 सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 9.75 करोड़; जल्द शुरू होगा काम Chandigarh: शहीद उधम सिंह को नमन के साथ सैनी का सियासी वार, बोले- नारों से नहीं नीयत और नेतृत्व से होता है विकास Chandigarh: चंडीगढ़ में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने की पहल, निबंध प्रतियोगिता में जतिन बिष्ट रहे प्रथम Chandigarh: नशे के खिलाफ जंग में विश्वविद्यालय बनेंगे मजबूत कड़ी, राज्यपाल ने बनाई व्यापक रणनीति Chandigarh: गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर आस्था का संगम, चंडीगढ़ में पवित्र कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत Panchkula: बम धमकी से पंचकूला न्यायालय में मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर पुलिस; साइबर टीम कर रही ई-मेल की जांच Zirakpur: बलटाना में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, गाय से कथित दुर्व्यवहार के मामले में केस दर्ज Chandigarh: बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए पंजाब का बड़ा कदम, लेड-फ्री पेंट सुनिश्चित करने के निर्देश जारी New Delhi: BJP में हलचल तेज! राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला के इस्तीफ़े की चर्चा, राजनीतिक संदेशों को लेकर अटकलों का दौर कारोबारी ने पत्नी व जानकारों समेत भाई की जाली वसीयत जरिए प्रॉपर्टी अपने नाम ट्रांसफर की, फिर लिया 10 करोड़ का लोन, पर्चा दर्ज Derabassi: रिहायशी इलाके में चल रहा था पटाखों का अवैध कारोबार, लालड़ू पुलिस की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, एक फरार
Logo
Uturn Time
हल्लो माजरा स्थित रविदास मंदिर में आयोजित समारोह में धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
चंडीगढ़ : सतगुरु शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में वाराणसी से चंडीगढ़ पहुंची पवित्र कलश यात्रा का शुक्रवार को वार्ड नंबर-20 स्थित हल्लो माजरा में रविदास मंदिर कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का अभिनंदन किया और गुरु रविदास जी के बताए समानता, मानवता एवं भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रविदास मंदिर कमेटी के प्रधान लखविंदर लख्खी, खादी बोर्ड के चेयरमैन सरदार धीदार सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश झा सहित मंडल की पूरी टीम मौजूद रही। इसके अलावा मंडल महामंत्री सुरेश रोहिल्ला, मंडल उपाध्यक्ष सुमेर यादव, सचिव राम कुमार गहलोत, कन्वीनर जतिन मिश्रा, सोशल वर्कर अरविंद सिंह, रघुबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सतगुरु श्री गुरु रविदास जी महाराज के चरणों में नमन करते हुए उनके सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में “सतगुरु रविदास जी महाराज की जय” और “जय गुरु रविदास जी” के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। सोशल वर्कर अरविंद सिंह ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं समाज को एकजुट होकर मानवता के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती हैं। उनके अनुसार, 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली गई यह पवित्र कलश यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है।