Uturn Time
Breaking
Ludhiana: योग में लुधियाना का जलवा, भारतीय विद्या मंदिर की छात्राओं ने पदकों के साथ बढ़ाया स्कूल का गौरव Chandigarh: अंबाला छावनी को बड़ी सौगात, 10 सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 9.75 करोड़; जल्द शुरू होगा काम Chandigarh: शहीद उधम सिंह को नमन के साथ सैनी का सियासी वार, बोले- नारों से नहीं नीयत और नेतृत्व से होता है विकास Chandigarh: चंडीगढ़ में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने की पहल, निबंध प्रतियोगिता में जतिन बिष्ट रहे प्रथम Chandigarh: नशे के खिलाफ जंग में विश्वविद्यालय बनेंगे मजबूत कड़ी, राज्यपाल ने बनाई व्यापक रणनीति Chandigarh: गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर आस्था का संगम, चंडीगढ़ में पवित्र कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत Panchkula: बम धमकी से पंचकूला न्यायालय में मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर पुलिस; साइबर टीम कर रही ई-मेल की जांच Zirakpur: बलटाना में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, गाय से कथित दुर्व्यवहार के मामले में केस दर्ज Chandigarh: बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए पंजाब का बड़ा कदम, लेड-फ्री पेंट सुनिश्चित करने के निर्देश जारी New Delhi: BJP में हलचल तेज! राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला के इस्तीफ़े की चर्चा, राजनीतिक संदेशों को लेकर अटकलों का दौर कारोबारी ने पत्नी व जानकारों समेत भाई की जाली वसीयत जरिए प्रॉपर्टी अपने नाम ट्रांसफर की, फिर लिया 10 करोड़ का लोन, पर्चा दर्ज Derabassi: रिहायशी इलाके में चल रहा था पटाखों का अवैध कारोबार, लालड़ू पुलिस की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, एक फरार
Logo
Uturn Time
कहा- भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों के हित में लिए कई ऐतिहासिक फैसले, वेतन वृद्धि से लेकर नियमितीकरण तक की पहल; सफाई व्यवस्था बहाल रखने और आम लोगों की परेशानी दूर करने पर दिया जोर।
डेराबस्सी: सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल के बीच डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कर्मचारियों और यूनियन नेताओं से हड़ताल समाप्त कर बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सफाई सेवकों और सीवरमैनों के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं और उनकी जायज़ मांगों के समाधान के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। रंधावा ने कहा कि सफाई सेवक समाज की रीढ़ हैं और उनकी सेवाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसी सोच के तहत सरकार ने उनकी मासिक तनख्वाह 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त कर तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधे सरकारी अनुबंध पर लाने तथा पांच वर्ष की सेवा पूरी करने वालों को नियमित करने की नीति भी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहले भी बिजली बोर्ड, आम आदमी क्लीनिक और मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए किया है। ऐसे में सफाई कर्मचारी भी अपनी जायज़ मांगों को संवाद के माध्यम से सरकार के समक्ष रखें ताकि आम लोगों को सफाई जैसी जरूरी सेवाओं में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। विधायक ने कहा कि सरकार जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। मानसून से पहले ड्रेनों की सफाई और डी-सिल्टिंग जैसे कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि बिजली ढांचे को मजबूत बनाने के लिए भी बड़े स्तर पर निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज और आम आदमी क्लीनिकों में मुफ्त दवा व जांच जैसी योजनाएं जनता को लाभ पहुंचा रही हैं। इस अवसर पर डेराबस्सी, जीरकपुर और लालड़ू नगर परिषदों के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।