लुधियाना/यूटर्न/31 जुलाई। फिरोजपुर रोड स्थित ग्लाडा ऑफिस के बाहर से एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने सामान चोरी कर लिया। व्यक्ति अनुसार कार में तीन लाख रुपए कैश, लाइसेंसी पिस्टल, छह कारतूस और रजिस्ट्री थी। सारा सामान चोर चोरी करके ले गए हैं। थाना सराभा नगर की पुलिस ने महाराजा रणजीत सिंह नगर के विजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह फिरोजपुर रोड स्थित ग्लाडा ऑफिस में काम से गया था। उसने अपनी कार ग्लाडा ऑफिस के बाहर खड़ी कर दी। जबकि तीन लाख रुपए कैश, लाइसेंसरी पिस्टल, 6 कारतूस व रजिस्ट्री भी कार में रखकर चला गया। थोड़ी देर बाद जब शिकायतकर्ता वापिस आया तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था और अंदर पड़ा सामान गायब था।
----