ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
आरटीए ऑफिस में टैक्सी यूनियन का प्रदर्शन, आधे कपड़े उतार अधिकारी खिलाफ जताया विरोध - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
ऑफिस क्लर्क और स्टॉफ काम छोड़ अधिकारी के ऑफिस बैठे, काम हुआ प्रभावित लुधियाना/यूटर्न/20 जुलाई। लुधियाना स्थित रिजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) में टैक्सी यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया गया। उन्होंने अपने आधे कपड़े उतार आरटीए के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरटीए को बेईमान कहा। टैक्सी यूनियन के प्रधान ने आरटीओ के खिलाफ अर्द्धनग्न होकर जमकर नारेबाजी की। इस बीच मिनी बस ऑपरेटर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरटीओ को ईमानदार बताते हुए उनके समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाए। देखते ही देखते दफ्तर परिसर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। टैक्सी यूनियन का आरोप है कि आरटीओ को बार-बार शिकायत करने पर भी वो प्राइवेट व अवैध तरीके से चल रही मिनी बसों व कारों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। प्राइवेट कारों को टैक्सी के रूप में चलाने से उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिसके चलते उन्होंने परेशान होकर आरटीए ऑफिस में धरना लगाया। लेकिन मिनी बस ऑपरेटरों द्वारा आरटीए की हिमायत की जा रही है। आरटीए ऑफिस स्टॉफ द्वारा मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने मामला शांत किया और टैक्सी यूनियन को अंदर जाने से रोक दिया। जानकारी के अनुसार टैक्सी एवं ऑटो चालकों ने यूथ आजाद यूनियन के अध्यक्ष शरण सिंह और शहीद भगत सिंह टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष कुणाल शर्मा के नेतृत्व में आरटीओ कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान शरण सिंह ने अपना विरोध जताने के लिए अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। चालकों ने आरटीओ और एआरटीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। मिनी बस ऑपरेटर यूनियन आरटीए के हक में उतरी वहीं, जगराओं मिनी बस यूनियन के अध्यक्ष भीम सिंह अपने समर्थकों संग आरटीओ अधिकारियों के समर्थन में उतरे। मिनी बस ऑपरेटरों ने आरटीए को ईमानदार बताते हुए जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद टैक्सी चालकों और बस ऑपरेटरों के बीच बहस भी हुई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाते रहे। अपने बचाव को क्लर्क आरटीए ऑफिस जाकर बैठे वहीं इस प्रदर्शन के दौरान क्लर्कों को अपना पाला पड़ गया। उन्हें लगा कि यूनियन के सदस्य उन पर भी आरोप लगाएंगे। जिसके बाद सभी क्लर्क व अन्य स्टॉफ अपना काम छोड़कर आरटीए के ऑफिस में जाकर बैठ गए। जिस कारण काम कराने को आए लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। ----