주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰정복걸주소모음kralbet
New Delhi: जंतर-मंतर पहुंचे कांग्रेस नेता, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: सिर्फ भाजपा ही पंजाब को दे सकती है तीव्र विकास, बेहतर अवसर और सुशासन : पीएम मोदी New Delhi: जंतर-मंतर पहुंचे कांग्रेस नेता, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन मार्शल आर्ट क्लास से चार साल का बच्चा किडनैप, कार सवार युवकों ने सरेआम की वारदात, ट्रांसपोर्टर पिता पर लगे आरोप मांवां-धीयां सत्कार योजना में लुधियाना सबसे आगे, 7.4 लाख महिलाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन पंजाब सरकार ने 15 अधिकारियों को दी तरक्की, एसपी पद पर पदोन्नत किया सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वां दिन: सेहत बिगड़ी, जंतर-मंतर पर समर्थन बढ़ा सोनिया गांधी का कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन का ऐलान, बोलीं - 42 साल पहले इंदिरा गांधी और सोनम वांगचुक के पिता मुलाकात को किया याद जालंधर में पटरी पर ट्रेन, जुबान पर आप, पीएम मोदी की परियोजनाएँ और चुनावी तीर साथ-साथ चले सांसद हरभजन भज्जी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सिक्योरिटी बहाल करने की याचिका खारिज पूर्व विधायक बैंस और कड़वल में चल रहा विवाद खत्म, प्रैस कांफ्रेस से पहले हुआ समझौता New Delhi: दिल्ली को 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ New Delhi: हरजीत सिंह ग्रेवाल बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष
Logo
Uturn Time
"पवन खेड़ा और राजेंद्र पाल गौतम ने की मुलाकात, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई"
नई दिल्ली (Naren Danu) : कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पहुंचकर अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनकी मांगों के प्रति पार्टी का समर्थन जताया। सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का भी समर्थन किया। जंतर-मंतर पर सीजेपी के नेतृत्व में विभिन्न मुद्दों और कथित प्रशासनिक विफलताओं को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी है। आंदोलनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन को विपक्ष के कई नेताओं का समर्थन मिल चुका है। सीजेपी ने घोषणा की है कि 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकाला जाएगा। वहीं, सोनम वांगचुक और आंदोलन में शामिल छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।