주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰정복걸주소모음kralbet
मार्शल आर्ट क्लास से चार साल का बच्चा किडनैप, कार सवार युवकों ने सरेआम की वारदात, ट्रांसपोर्टर पिता पर लगे आरोप - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: सिर्फ भाजपा ही पंजाब को दे सकती है तीव्र विकास, बेहतर अवसर और सुशासन : पीएम मोदी New Delhi: जंतर-मंतर पहुंचे कांग्रेस नेता, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन मार्शल आर्ट क्लास से चार साल का बच्चा किडनैप, कार सवार युवकों ने सरेआम की वारदात, ट्रांसपोर्टर पिता पर लगे आरोप मांवां-धीयां सत्कार योजना में लुधियाना सबसे आगे, 7.4 लाख महिलाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन पंजाब सरकार ने 15 अधिकारियों को दी तरक्की, एसपी पद पर पदोन्नत किया सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वां दिन: सेहत बिगड़ी, जंतर-मंतर पर समर्थन बढ़ा सोनिया गांधी का कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन का ऐलान, बोलीं - 42 साल पहले इंदिरा गांधी और सोनम वांगचुक के पिता मुलाकात को किया याद जालंधर में पटरी पर ट्रेन, जुबान पर आप, पीएम मोदी की परियोजनाएँ और चुनावी तीर साथ-साथ चले सांसद हरभजन भज्जी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सिक्योरिटी बहाल करने की याचिका खारिज पूर्व विधायक बैंस और कड़वल में चल रहा विवाद खत्म, प्रैस कांफ्रेस से पहले हुआ समझौता New Delhi: दिल्ली को 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ New Delhi: हरजीत सिंह ग्रेवाल बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष
Logo
Uturn Time
बच्चे के लापता होने से मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, खाना-पीना किया बंद लुधियाना/यूटर्न/17 जुलाई। लुधियाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक महिला ने पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर उनके चार साल के बेटे को मार्शल आर्ट क्लास से अज्ञात लोगों द्वारा सरेआम किडनैप करने का आरोप लगाया गया है। बदमाश सिल्वर रंग की बलेनो कार में सवार होकर आए थे। बच्चे को अगवा करके ले जाते हुए देख टीचर ने इस संबंधी उसकी मां को सूचना दी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। थाना दरेसी की पुलिस ने सुंदर नगर की महावीर जैन कॉलोनी की रहने वाली मोनालिका की शिकायत लेकर जांच शुरु कर दी है। बच्चे की पहचान महावीर जैन कॉलोनी के चार वर्षीय सुवास के रुप में हुई है। लेकिन अभी 24 घंटे बीतने के बाद भी बच्चे का सुराग नहीं लग सका है। इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। बच्चे की किडनैपिंग के पीछे उसके ट्रांसपोर्टर पिता का हाथ बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस ने अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। जानकारी देते हुए मोनालिका ने बताया कि उनका चार साल का बेटा सुवास सुंदर नगर में थाने की बैक साइड द ग्रेट इंडियन मार्शल आर्ट स्कूल में ट्रेनिंग लेता है। घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बेटे के खोने के कारण कुछ खा-पी भी नहीं रही। कार में सवार होकर आए थे बदमाश मोनालिका ने बताया कि वे रोजाना की तरह वीरवार शाम करीब सवा छह बजे बेटे सुवास को क्लास पर छोड़कर आई थी। करीब 6.35 बजे कार में सवार होकर 3-4 युवक आए। जिसमें से दो युवक कार से उतरकर क्लास में चले गए। वहां से सुवास को गोद में उठाकर भाग निकले। टीचर उन्हें रोकती रह गई, लेकिन तब तक वे भागकर कार में बैठे और फरार हो गए। भागते हुए उन्होंने बच्चे का सिर भी कार में मारा। पति के दूसरी महिला के साथ हैं संबंध पीड़िता मोनालिका ने कहा कि उसकी शादी 27 जुलाई 2020 को भामियां रोड के गुरु नानक नगर के रहन वाले ट्रांसपोर्टर के साथ हुई थी। उसके पति की बाहर एक महिला के साथ दोस्ती है। जिसका उसे पता चला, तो वे दो बार परेशान होकर मायके घर आई। दोनों बार पति और ससुराल वाले माफी मांगकर वापिस ले गए। लेकिन नवंबर 2025 को फिर उसे पता चला कि पति उक्त लड़की से मिलता है। जिसके बाद वे बेटे के साथ मायके घर आ गई। पहले भी की किडनैपिंग की कोशिश, पुलिस ने दी थी वॉर्निंग मोनालिका ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति व ससुराल वालों ने अपनी गलत हरकतों का पता चलने के बावजूद गलती नहीं मानी। उल्ट 10 जून को उनका पति, सास व अन्य लोग थार लेकर उसके मायके घर आ गए। जिन्होंने वहां भी बेटे सुवास को जबरन किडनैप कर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन मोनालिका और मायके वालों ने कार के आगे आकर रोका और बच्चे को बाहर निकाला। इलाके के कई मुखियों के बीच पड़ने पर समझौता हुआ। तब थाना दरेसी एसएचओ ने भी पति को वॉर्निंग दी थी कि वे आगे से मां से पूछे बिना बच्चे को नहीं मिलेगा। पति व ससुराल वाले घर से फरार मोनालिका ने बताया कि वीरवार शाम को ही पुलिस ने उसके ससुराल घर में रेड की। लेकिन पति व सास घर में लाइटें जलती छोड़कर ताला लगाकर फरार हो चुके हैं। जिसके चलते उन्हें लगता है कि इस बार भी पति ने ही बेटे को किडनैप किया है। उनकी सास की टांगें नहीं चलती, लेकिन पति की इन हरकतों के कारण वे भी परेशानी झेल रही हैं। कोर्ट में चल रहा है केस मोनालिका ने कहा कि उन्होंने कोर्ट में केस दायर किया हुआ है। पेश होने के लिए पति को समन जा रहे हैं, लेकिन वे पेश नहीं हो रहे। पुलिस ने भी पति को चेतावनी दी थी कि कोर्ट में केस चल रहा है, कोर्ट मामले का फैसला करेगी। मोनालिका ने कहा कि पति को अगर बच्चे से मिलना है तो कोर्ट से परमिशनें लाकर मिल सकते हैं, लेकिन यह धक्केशाही की जा रही है। मोनालिका ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट डालकर मदद की गुहार लगाई है। मामले संबंधी थाना दरेसी एचएचओ से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। ----