주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰정복걸주소모음kralbet
पूर्व विधायक बैंस और कड़वल में चल रहा विवाद खत्म, प्रैस कांफ्रेस से पहले हुआ समझौता - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: सिर्फ भाजपा ही पंजाब को दे सकती है तीव्र विकास, बेहतर अवसर और सुशासन : पीएम मोदी New Delhi: जंतर-मंतर पहुंचे कांग्रेस नेता, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन मार्शल आर्ट क्लास से चार साल का बच्चा किडनैप, कार सवार युवकों ने सरेआम की वारदात, ट्रांसपोर्टर पिता पर लगे आरोप मांवां-धीयां सत्कार योजना में लुधियाना सबसे आगे, 7.4 लाख महिलाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन पंजाब सरकार ने 15 अधिकारियों को दी तरक्की, एसपी पद पर पदोन्नत किया सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वां दिन: सेहत बिगड़ी, जंतर-मंतर पर समर्थन बढ़ा सोनिया गांधी का कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन का ऐलान, बोलीं - 42 साल पहले इंदिरा गांधी और सोनम वांगचुक के पिता मुलाकात को किया याद जालंधर में पटरी पर ट्रेन, जुबान पर आप, पीएम मोदी की परियोजनाएँ और चुनावी तीर साथ-साथ चले सांसद हरभजन भज्जी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सिक्योरिटी बहाल करने की याचिका खारिज पूर्व विधायक बैंस और कड़वल में चल रहा विवाद खत्म, प्रैस कांफ्रेस से पहले हुआ समझौता New Delhi: दिल्ली को 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ New Delhi: हरजीत सिंह ग्रेवाल बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष
Logo
Uturn Time
गुरुद्वारा साहिब के लंगर हाल को बना डाला फोटोशूट का स्थान लुधियाना/यूटर्न/17 जुलाई। लुधियाना में करीब दो साल से पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह कड़वल के बीच चल रहा विवाद शुक्रवार को आखिरकार खत्म हो गया। दोनों ने गुरुद्वारा मंजी साहिब आलमगीर में नतमस्तक होकर गुरु साहिब की हजूरी में हाथ मिलाया। दोनों नेताओं ने आगे से एक दूसरे के परिवार खिलाफ टिप्पणी न करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आगे से वे मिलकर पार्टी के बैनर तले काम करेगें। बता दें कि कमलजीत कड़वल द्वारा शुक्रवार दोपहर 12 बजे प्रैस कांफ्रेस कर बड़े खुलासे करने का दावा किया गया था। जिसके लिए मीडिया को भी आमंत्रित किया गया था। लेकिन उससे पहले ही दोनों में समझौता हो गया। 82 लाख के सबूत देने को दिया था समय पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस द्वारा कुछ दिन पहले प्रैस कांफ्रेस कर आरोप लगाए थे कि कड़वल ने उनसे 82 लाख रुपए देने है। सालों बीतने के बाद भी पेमेंट नहीं दी गई। वहीं दोस्त की पत्नी के साथ गलत होने का आरोप लगाया था। कड़वल ने दावा किया था कि अगर बैंस सात दिन में सभी आरोपों के सबूत न पेश कर सके, तो वे प्रैस कांफ्रेस कर अहम खुलासे करेगें। शुक्रवार को वे समय खत्म हो गया था। जिसके बाद कड़वल ने दोपहर 12 बजे मॉडल टाउन क्लस में प्रैस कांफ्रेस करने का ऐलान किया था। लंगर हाल में चलता रहा फोटोशूट लंगर स्थान को पवित्र स्थान माना जाता है। जहां पर लंगर ग्रहण करते हुए संगत को भी फोन इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि बैंस और कड़वल द्वारा वहां लंगर ग्रहण किया गया और फिर वहीं पर उनके साथ आए समर्थकों द्वारा फोटोज खिंचवानी शुरु कर दी गई। बेशक दोनों नेताओं द्वारा खुद मरियादा का ध्यान रखा गया, लेकिन कहीं न कहीं उनके समर्थकों ने मर्यादा भूल बिना सोचे समझे फोटो खिंचवाने पर जोर दिया। कुछ लोगों ने दोनों में पैदा किए मतभेद समझौते के दौरान बैंस और कड़वल ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें बातों को घूमा घुमाकर पेश करके एक दूसरे के प्रति मतभेद पैदा कर दिए गए थे। लेकिन अब उन्होंने सभी मतभेद खत्म कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि 25 साल पुरानी दोस्ती पहले की तरह बरकरार रहेगी। हम दोनों एक दूसरे के परिवारों के खिलाफ कोई भी गलत टिप्पणी नहीं करेगें। वहीं सभी गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट होकर जनता की सेवा करेगें। ---