अमृतसर/यूटर्न/17 जुलाई। अमृतसर में पुलिस कमिश्नर की कोठी के नजदीक स्थित कंट्री यार्ड होटल में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि वे काफी दूर तक दिखाई दे रही थी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक आग ने होटल का काफी हिस्सा चपेट में ले लिया। अभी नुकसान का पता नहीं चल सका है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को खाली कराया गया।
आग लगने के कारणों का पता नहीं
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही जांच शुरू की जाएगी, जिसके बाद स्पष्ट हो सकेगा कि आग शॉर्ट सर्किट, तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से लगी। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, होटल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए थे।
--