주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰정복걸주소모음kralbet
Chandigarh: हरियाणा मॉडल की पीएम मोदी ने की तारीफ, पारदर्शी भर्ती, खिलाड़ियों और किसानों को बताया विकास की ताकत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: सिर्फ भाजपा ही पंजाब को दे सकती है तीव्र विकास, बेहतर अवसर और सुशासन : पीएम मोदी New Delhi: जंतर-मंतर पहुंचे कांग्रेस नेता, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन मार्शल आर्ट क्लास से चार साल का बच्चा किडनैप, कार सवार युवकों ने सरेआम की वारदात, ट्रांसपोर्टर पिता पर लगे आरोप मांवां-धीयां सत्कार योजना में लुधियाना सबसे आगे, 7.4 लाख महिलाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन पंजाब सरकार ने 15 अधिकारियों को दी तरक्की, एसपी पद पर पदोन्नत किया सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वां दिन: सेहत बिगड़ी, जंतर-मंतर पर समर्थन बढ़ा सोनिया गांधी का कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन का ऐलान, बोलीं - 42 साल पहले इंदिरा गांधी और सोनम वांगचुक के पिता मुलाकात को किया याद जालंधर में पटरी पर ट्रेन, जुबान पर आप, पीएम मोदी की परियोजनाएँ और चुनावी तीर साथ-साथ चले सांसद हरभजन भज्जी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सिक्योरिटी बहाल करने की याचिका खारिज पूर्व विधायक बैंस और कड़वल में चल रहा विवाद खत्म, प्रैस कांफ्रेस से पहले हुआ समझौता New Delhi: दिल्ली को 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ New Delhi: हरजीत सिंह ग्रेवाल बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष
Logo
Uturn Time
जींद से मुख्यमंत्री सरकार के कामकाज की सराहना; बोले— मेरिट आधारित नौकरियां, खेलों में निवेश और MSP व्यवस्था ने बदली प्रदेश की तस्वीर
चंडीगढ़ (Naren Danu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा दौरे के दौरान राज्य सरकार की पारदर्शी भर्ती व्यवस्था, खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन और किसानों के हित में संचालित योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने बिना खर्ची, बिना पर्ची के आधार पर सरकारी नौकरियां देकर नई पहचान बनाई है। Also Read - वस्त्र उद्योग में वैश्विक नेतृत्व को पूरी तरह तैयार है भारत : नरेन्द्र गोयनका प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हरियाणा में एक समय था जब नौकरियों की बोली लगती थी और क्षेत्रवाद हावी था लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद इस व्यवस्था को बदला है। यह आसान काम नहीं था। आज हरियाणा की पहचान पारदर्शी तरीके से नौकरियां प्रदान करने वाले राज्य की बनी है। यह पिछले 12 वर्षों में संभव हुआ है। प्रधानमंत्री ने हरियाणा के खिलाडिय़ों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज हरियाणा सरकार खिलाडिय़ों को तैयारी से लेकर प्रदर्शन तक संरक्षण प्रदान कर रही है। खिलाडिय़ों को तैयारी करने के लिए भी सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड के साथ खिलाडिय़ों को आधुनिक ट्रेनिंग तथा खेल उपकरण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बातचीत हुई है। इसका सीधा लाभ हरियाणा प्रांत को मिलेगा। पिछले कुछ समय से स्पोर्ट्स रोजगार व कारोबार का माध्यम बना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2030 में भारत में कॉमनवेल्थ खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 2036 के ओलंपिक गेम्स भारत में हों इसके लिए भी केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। हरियाणा ने अभी से 2036 की तैयारी शुरू कर दी है। यह सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि हरियाणा के खिलाड़ी कॉमनवेल्थ और ओलंपिक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। प्रधानमंत्री ने केंद्र तथा हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को समृद्ध बनानेे के लिए शुरू की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से हरियाणा के किसानों को अब तक आठ हजार करोड़ की राशि मिल चुकी है। जिसमें केवल जींद जिला के किसानों को 600 करोड़ मिले हैं। प्रधानमंत्री ने किसानों के हित में लागू की गई योजनाओं के लिए नायब सरकार की सराहना करते हुए कहा कि आज हरियाणा सरकार प्रदेश के हर वर्ग की वर्तमान ही नहीं भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।