Uturn Time
Breaking
फाइलें फेंकीं, संयम से न्याय: कोर्टरूम में हंगामा और जजों का शांत रवैया खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप का 'जनाज़ा', 'लाश' और गूंजे मौत के नारे सावधान: आपके अकाउंटेंट का व्हाट्सएप हैक कर ऑनर के नाम का जाली नंबर बना हो सकता है बड़ा फ्रॉड ! महादेव ऐप घोटाले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर ओमान में अरेस्ट, फर्जी पासपोर्ट बनवाया, कारोबारी साथी की 940 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क Chandigarh: पंजाब निकाय चुनावों में धांधली का आरोप, भाजपा ने राज्यपाल से की जांच और दोबारा चुनाव की मांग Nagpur: ब्रिक्स देशों को गडकरी का आह्वान- मिलकर बनाएं सुरक्षित, हरित और भविष्य की परिवहन व्यवस्था Panchkula: एसडीएम की मतदाताओं से अपील 3 दिनों मे गणना प्रपत्र फॉर्म भरे नहीं तो वोट कट जाएगा 'सतलुज' फ़िल्म का असर: वोट से ज़्यादा गरमा-गरमी ? पंजाब कांग्रेस में कलह: चन्नी गुट को नया कप्तान चाहिए, बघेल ने अपनी 'पोस्ट-मैन' वाली भूमिका साफ़ की अवैध संबंधों के शक में गर्भवती पत्नी की हत्या, पेट में जुड़वा बच्चों की भी मौत सेंट्रल जेल में बंद हवालाती की मौत, परिवार ने समय पर इलाज न मिलने के लगाए आरोप Chandigarh: पंजाब में दौड़ेंगी 1,279 नई सरकारी बसें, दो दशक का सबसे बड़ा परिवहन विस्तार: हरपाल सिंह चीमा
Logo
Uturn Time
10 हजार से अधिक भारतीयों को किया संबोधित, कहा- जन्मभूमि से प्यार और कर्मभूमि के प्रति समर्पण हमारी पहचान
ऑकलैंड (Naren Danu) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रवासी भारतीयों को भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के लोग दोनों देशों के बीच विश्वास, सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ाव का मजबूत सेतु हैं। कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी मौजूद रहे और 10 हजार से अधिक प्रवासी भारतीयों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि न्यूजीलैंड में बसे भारतीय अपनी मेहनत, प्रतिभा और सेवा भावना से हर क्षेत्र में पहचान बना रहे हैं। साथ ही वे अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को संजोते हुए न्यूजीलैंड की बहुसांस्कृतिक पहचान को भी समृद्ध कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि यह आयोजन केवल भारतीय समुदाय का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत और न्यूजीलैंड की मित्रता, आर्थिक साझेदारी और खेल सहयोग का भी उत्सव है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 दोनों देशों के बीच खेल सहयोग के 100 वर्ष पूरे होने का प्रतीक होगा और इस क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने माओरी संस्कृति की समावेशी सोच और सतत विकास की भावना की सराहना करते हुए कहा कि भारत भी विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "भारतीय जहां भी रहते हैं, वहां की प्रगति में पूरा योगदान देते हैं। जितना प्यार हम अपनी जन्मभूमि से करते हैं, उतना ही समर्पण अपनी कर्मभूमि के प्रति भी रखते हैं।"