Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Kurukshetra: थानेसर एलिवेटेड ट्रैक का 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
फाइलें फेंकीं, संयम से न्याय: कोर्टरूम में हंगामा और जजों का शांत रवैया खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप का 'जनाज़ा', 'लाश' और गूंजे मौत के नारे सावधान: आपके अकाउंटेंट का व्हाट्सएप हैक कर ऑनर के नाम का जाली नंबर बना हो सकता है बड़ा फ्रॉड ! महादेव ऐप घोटाले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर ओमान में अरेस्ट, फर्जी पासपोर्ट बनवाया, कारोबारी साथी की 940 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क Chandigarh: पंजाब निकाय चुनावों में धांधली का आरोप, भाजपा ने राज्यपाल से की जांच और दोबारा चुनाव की मांग Nagpur: ब्रिक्स देशों को गडकरी का आह्वान- मिलकर बनाएं सुरक्षित, हरित और भविष्य की परिवहन व्यवस्था Panchkula: एसडीएम की मतदाताओं से अपील 3 दिनों मे गणना प्रपत्र फॉर्म भरे नहीं तो वोट कट जाएगा 'सतलुज' फ़िल्म का असर: वोट से ज़्यादा गरमा-गरमी ? पंजाब कांग्रेस में कलह: चन्नी गुट को नया कप्तान चाहिए, बघेल ने अपनी 'पोस्ट-मैन' वाली भूमिका साफ़ की अवैध संबंधों के शक में गर्भवती पत्नी की हत्या, पेट में जुड़वा बच्चों की भी मौत सेंट्रल जेल में बंद हवालाती की मौत, परिवार ने समय पर इलाज न मिलने के लगाए आरोप Chandigarh: पंजाब में दौड़ेंगी 1,279 नई सरकारी बसें, दो दशक का सबसे बड़ा परिवहन विस्तार: हरपाल सिंह चीमा
Logo
Uturn Time
कुरुक्षेत्र को आधुनिक रेल सुविधा की सौगात देंगे PM मोदी
थानेसर एलिवेटेड ट्रैक उद्घाटन के लिए तैयार, PM मोदी करेंगे लोकार्पण
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : थानेसर शहर के लिए बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजना का शुभारंभ 17 जुलाई को जींद से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से इस परियोजना की प्रतीक्षा कर रहे नागरिकों का मानना है कि एलिवेटेड ट्रैक के शुरू होने से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा और लोगों को जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी। आल इंडिया पत्रकार एकता संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी वालिया, प्रदेश मुख्य संरक्षक दलबीर सिंह मलिक, धर्म सिंह जोगनाखेड़ा जिला मुख्य सलाहकार, उमेश गर्ग ने बताया कि एलिवेटेड ट्रैक बनने से रेलवे फाटकों पर लगने वाले लंबे जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज होगा। स्थानीय व्यापारियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। परियोजना से आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों की आवाजाही भी पहले की अपेक्षा अधिक सुचारु हो सकेगी। जिले के लोगों का कहना है कि यह परियोजना थानेसर और कुरुक्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि शहर के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए केंद्र सरकार, रेल मंत्रालय तथा सभी संबंधित विभागों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कुरुक्षेत्र के विकास के लिए इसी प्रकार की जनहितकारी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।