Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Auckland: 40 साल बाद रिश्तों में नई गर्माहट, भारत-न्यूजीलैंड ने खोला रणनीतिक साझेदारी का नया रास्ता - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
फाइलें फेंकीं, संयम से न्याय: कोर्टरूम में हंगामा और जजों का शांत रवैया खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप का 'जनाज़ा', 'लाश' और गूंजे मौत के नारे सावधान: आपके अकाउंटेंट का व्हाट्सएप हैक कर ऑनर के नाम का जाली नंबर बना हो सकता है बड़ा फ्रॉड ! महादेव ऐप घोटाले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर ओमान में अरेस्ट, फर्जी पासपोर्ट बनवाया, कारोबारी साथी की 940 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क Chandigarh: पंजाब निकाय चुनावों में धांधली का आरोप, भाजपा ने राज्यपाल से की जांच और दोबारा चुनाव की मांग Nagpur: ब्रिक्स देशों को गडकरी का आह्वान- मिलकर बनाएं सुरक्षित, हरित और भविष्य की परिवहन व्यवस्था Panchkula: एसडीएम की मतदाताओं से अपील 3 दिनों मे गणना प्रपत्र फॉर्म भरे नहीं तो वोट कट जाएगा 'सतलुज' फ़िल्म का असर: वोट से ज़्यादा गरमा-गरमी ? पंजाब कांग्रेस में कलह: चन्नी गुट को नया कप्तान चाहिए, बघेल ने अपनी 'पोस्ट-मैन' वाली भूमिका साफ़ की अवैध संबंधों के शक में गर्भवती पत्नी की हत्या, पेट में जुड़वा बच्चों की भी मौत सेंट्रल जेल में बंद हवालाती की मौत, परिवार ने समय पर इलाज न मिलने के लगाए आरोप Chandigarh: पंजाब में दौड़ेंगी 1,279 नई सरकारी बसें, दो दशक का सबसे बड़ा परिवहन विस्तार: हरपाल सिंह चीमा
Logo
Uturn Time
एफटीए से उद्योग, किसान और युवाओं को मिलेंगे नए अवसर; अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

भारत-न्यूजीलैंड संबंधों का नया अध्याय, रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति : पीएम मोदी
ऑकलैंड (Naren Danu) : भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों ने चार दशक बाद एक नया मोड़ लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान दोनों देशों ने आपसी संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदलने का फैसला किया। इस कदम को व्यापार, सुरक्षा, तकनीक और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की ओर से आयोजित राजकीय भोज में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्य, भरोसा और सहयोग की भावना दोनों देशों को करीब लाती है। उन्होंने कहा कि अब दोनों देश केवल अवसरों की तलाश नहीं करेंगे, बल्कि मिलकर नए अवसरों का निर्माण करेंगे। मोदी ने कहा कि हाल ही में रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा। इससे उद्योगों, कृषि क्षेत्र, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते तैयार होंगे। दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। डिजिटल से डेयरी तक बढ़ेगा सहयोग प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड अब डिजिटल तकनीक, नवाचार और वित्तीय सेवाओं में भी साझेदारी बढ़ाएंगे। भारत के यूपीआई और न्यूजीलैंड की डिजिटल भुगतान प्रणाली को जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा। कृषि और डेयरी क्षेत्र में सहयोग को लेकर मोदी ने कहा कि दोनों देशों के किसानों और पशुपालकों के अनुभव साझा किए जाएंगे। खाद्य प्रसंस्करण और कृषि तकनीक के क्षेत्र में संयुक्त प्रयासों से नई संभावनाएं पैदा होंगी। हिंद-प्रशांत में साथ आएंगे दोनों देश भारत और न्यूजीलैंड ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई है। इसके तहत नौसैनिक सहयोग, लॉजिस्टिक सहायता और हाइड्रोग्राफी जैसे क्षेत्रों में तालमेल मजबूत किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को और प्रभावी बनाने के लिए संयुक्त कार्य समूह बनाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने में भारत-न्यूजीलैंड की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। खेल और संस्कृति में भी नई साझेदारी दोनों देशों ने संस्कृति, कला और विरासत के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं, खेल क्षेत्र में संयुक्त कार्ययोजना को भी मंजूरी दी गई है। मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड इस वर्ष खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे कर रहे हैं। मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व वाली भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करते हुए दोनों देशों में खेल आयोजनों की योजना बनाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालयों को भारत में अपने केंद्र स्थापित करने का निमंत्रण देते हुए कहा कि शिक्षा, शोध और युवाओं के आदान-प्रदान से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।