Uturn Time
Breaking
Panipat: 14 जुलाई से पहले हर हाल में पूरा करें , डिजिटाइजेशन कार्य : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ Panipat: बीबीएमबी में राज्य कमेटी की बैठक सम्पन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा Mumbai: मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी, खुले मैनहोल में गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत; विधानसभा में गूंजी गूंज Kurukshetra: अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित Hoshiarpur: SIT की कार्यप्रणाली निष्पक्ष जांच के बजाय राजनीतिक दबाव का माध्यम बनती जा रही है : विजय सांपला Hoshiarpur: सेंट्रल जेल होशियारपुर की वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई: 12 गिरफ्तार, दो जेल अधिकारी भी शामिल: एसएसपी संदीप कुमार मलिक Hoshiarpur: होशियारपुर जेल वायरल वीडियो मामला: डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह गिरफ्तार Dehradun: सेना भर्ती CEE परीक्षा का रिजल्ट 3-4 दिन में, 25 जुलाई से शुरू होगी फिजिकल टेस्ट Sonipat: सोनीपत में शांतिपूर्ण संपन्न हुई HTET की परीक्षाएं, दूसरे दिन 9,807 अभ्यर्थी हुए शामिल Yamunanagar: यमुनानगर में दो युवकों से अवैध हथियार बरामद, दो देसी कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार Faridabad: फरीदाबाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, बोलीं- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत Chandigarh: चंडीगढ़ में लागू हुआ राइट टू बिजनेस एक्ट, अब सिंगल विंडो से मिलेंगी कारोबार की मंजूरियां
Logo
Uturn Time
हर अधिकारी की होगी जवाबदेही, डिजिटाइजेशन कार्य का स्वयं निरीक्षण करेंगे उपायुक्त
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य पर जोर देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि 14 जुलाई से पहले हर हाल में डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा होना चाहिए । इसमें देरी की कोई गुंजाइश नहीं है । उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 9,66,687 मतदाताओं के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। अब तक 9,01,628 गणना प्रपत्र (93.27 प्रतिशत) प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 4,55,925 प्रपत्र (47.16 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है, जबकि 4,88,811 प्रपत्र (50.57 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन अभी शेष है। 9 दिन अभी बाकी है। इसके अलावा 2,134 प्रकरण (0.22 प्रतिशत) विभिन्न कारणों से लंबित हैं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि यह अभियान मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, गंभीरता और मिशन मोड में कार्य करें ताकि निर्धारित समय-सीमा से पहले शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि वे स्वयं विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत डिजिटाइजेशन कार्य का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं और प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। जहां भी कार्य में ढिलाई या लापरवाही पाई जाएगी, वहां संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों, सुपरवाइजरों, बीएलओ एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शेष 4,88,811 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन युद्धस्तर पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत डिजिटाइजेशन का कार्य हर हाल में शत-प्रतिशत पूरा होना चाहिए। पानीपत जिला निर्वाचन आयोग की अपेक्षाओं के अनुरूप उत्कृष्ट प्रदर्शन करे, इसके लिए प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ निभाए।