Uturn Time
Breaking
Panipat: 14 जुलाई से पहले हर हाल में पूरा करें , डिजिटाइजेशन कार्य : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ Panipat: बीबीएमबी में राज्य कमेटी की बैठक सम्पन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा Mumbai: मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी, खुले मैनहोल में गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत; विधानसभा में गूंजी गूंज Kurukshetra: अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित Hoshiarpur: SIT की कार्यप्रणाली निष्पक्ष जांच के बजाय राजनीतिक दबाव का माध्यम बनती जा रही है : विजय सांपला Hoshiarpur: सेंट्रल जेल होशियारपुर की वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई: 12 गिरफ्तार, दो जेल अधिकारी भी शामिल: एसएसपी संदीप कुमार मलिक Hoshiarpur: होशियारपुर जेल वायरल वीडियो मामला: डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह गिरफ्तार Dehradun: सेना भर्ती CEE परीक्षा का रिजल्ट 3-4 दिन में, 25 जुलाई से शुरू होगी फिजिकल टेस्ट Sonipat: सोनीपत में शांतिपूर्ण संपन्न हुई HTET की परीक्षाएं, दूसरे दिन 9,807 अभ्यर्थी हुए शामिल Yamunanagar: यमुनानगर में दो युवकों से अवैध हथियार बरामद, दो देसी कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार Faridabad: फरीदाबाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, बोलीं- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत Chandigarh: चंडीगढ़ में लागू हुआ राइट टू बिजनेस एक्ट, अब सिंगल विंडो से मिलेंगी कारोबार की मंजूरियां
Logo
Uturn Time
साइक्लोथॉन में साइकिल चलाकर पहुंचीं कार्यक्रम स्थल, कहा- बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनती हैं सरकारें
फरीदाबाद (Narendra Singh Danu) : भाजपा की हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का रविवार को फरीदाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा की ओर से आयोजित साइक्लोथॉन में हिस्सा लिया और स्वयं साइकिल चलाकर कार्यक्रम स्थल अमृता अस्पताल पहुंचीं। स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही पार्टी चुनाव जीतती है, विधायक और सांसद बनते हैं तथा सरकारें बनती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की बदौलत ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। फरीदाबाद आगमन पर एमवीएन स्कूल, अरावली हिल के पास भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने वजीरपुर स्थित परशुराम चौक से भारतीय जनता युवा मोर्चा के साइक्लोथॉन में भाग लिया और साइकिल चलाकर अमृता अस्पताल स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचीं। अमृता अस्पताल के ऑडिटोरियम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, विधायक धनेश अदलखा, मूलचंद शर्मा, सतीश फगाना, महापौर प्रवीण बत्रा जोशी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सेवा की भावना से पार्टी से जुड़ता है, जबकि कांग्रेस और इनेलो की सरकारें केवल सत्ता और स्वार्थ की राजनीति करती थीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को गर्व होना चाहिए कि वह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि आज फरीदाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों में से पांच पर भाजपा का कब्जा है और लोकसभा में भी जिले का प्रतिनिधित्व भाजपा के केंद्रीय मंत्री कर रहे हैं।