Uturn Time
Breaking
Panipat: 14 जुलाई से पहले हर हाल में पूरा करें , डिजिटाइजेशन कार्य : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ Panipat: बीबीएमबी में राज्य कमेटी की बैठक सम्पन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा Mumbai: मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी, खुले मैनहोल में गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत; विधानसभा में गूंजी गूंज Kurukshetra: अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित Hoshiarpur: SIT की कार्यप्रणाली निष्पक्ष जांच के बजाय राजनीतिक दबाव का माध्यम बनती जा रही है : विजय सांपला Hoshiarpur: सेंट्रल जेल होशियारपुर की वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई: 12 गिरफ्तार, दो जेल अधिकारी भी शामिल: एसएसपी संदीप कुमार मलिक Hoshiarpur: होशियारपुर जेल वायरल वीडियो मामला: डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह गिरफ्तार Dehradun: सेना भर्ती CEE परीक्षा का रिजल्ट 3-4 दिन में, 25 जुलाई से शुरू होगी फिजिकल टेस्ट Sonipat: सोनीपत में शांतिपूर्ण संपन्न हुई HTET की परीक्षाएं, दूसरे दिन 9,807 अभ्यर्थी हुए शामिल Yamunanagar: यमुनानगर में दो युवकों से अवैध हथियार बरामद, दो देसी कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार Faridabad: फरीदाबाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, बोलीं- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत Chandigarh: चंडीगढ़ में लागू हुआ राइट टू बिजनेस एक्ट, अब सिंगल विंडो से मिलेंगी कारोबार की मंजूरियां
Logo
Uturn Time
जिम संचालक कपिल हत्याकांड के आरोपी प्रवेश और हिमांशु मारे गए, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा STF की संयुक्त कार्रवाई
बहादुरगढ़/नई दिल्ली (Narendra Singh Danu): हरियाणा के बहादुरगढ़ में सुबह दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई-हरिराम उर्फ हैरी बॉक्सर-अनिल पंडित गैंग के दो इनामी शूटर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। मृतकों की पहचान प्रवेश और हिमांशु के रूप में हुई है। दोनों पर हरियाणा पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था और वे हाल ही में हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या के मुख्य आरोपियों में शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान स्पेशल सेल का एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया, जबकि चार अन्य पुलिसकर्मियों की जान बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचा ली। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खुफिया सूचना पर बिछाया जाल हरियाणा STF के एसपी विक्रांत भूषण के अनुसार, दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी हरियाणा में छिपे हुए हैं। इसके बाद दोनों एजेंसियों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर इलाके की घेराबंदी की। पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में ढेर पुलिस टीम जैसे ही दोनों आरोपियों के करीब पहुंची, उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें दोनों शूटर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कपिल हत्याकांड में थे वांछित जांच एजेंसियों के मुताबिक, प्रवेश और हिमांशु पिछले महीने हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। दोनों लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े बताए जाते हैं और कई अन्य आपराधिक मामलों में भी वांछित थे। पुलिस पर हमले का नया केस दर्ज मुठभेड़ के बाद हरियाणा पुलिस, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बहादुरगढ़ सदर थाना में पुलिस पर हमला, हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं के तहत नया मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।