Uturn Time
Breaking
पंजाब कांग्रेस में टूट के आसार, चन्नी की मीटिंग में 50 नेता पहुंचे, वड़िंग की प्रधानगी वापिस लेने की मांग नामी ज्वेलर को करोड़ों में पड़ा प्रेम प्रसंग ! Chandigarh: पंजाब कांग्रेस में हलचल के बीच रंधावा ने की अमित शाह से मुलाकात, सियासी अटकलें तेज राह जाते भाई-बहन की बाइक में एक्टिवा से मारी टक्कर, फिर पति-पत्नी ने बुरी तरह पीटा, सिर फौड़ा, सवा महीने बाद भी नहीं मिले Amritsar: पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, SGPC ने केंद्र से हस्तक्षेप और पाकिस्तान से निष्पक्ष जांच की मांग की New Delhi: बेंगलुरु क्रेच में बच्चों से क्रूरता पर NHRC सख्त, कर्नाटक सरकार और DGP को नोटिस New Delhi: PM मोदी 6 से 11 जुलाई तक तीन देशों के दौरे पर, 40 साल बाद न्यूजीलैंड जाएंगे भारतीय प्रधानमंत्री New Delhi: इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री के विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को भेजा तलब Bhubaneswar: ओडिशा में जापान का 67 हजार करोड़ का निवेश, ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं से 7 हजार नौकरियां मिलेंगी New Delhi: सोनम वांगचुक के समर्थन में देशभर में बढ़ा समर्थन, CJP समर्थकों ने रखा एक दिन का उपवास Jaipur: PM मोदी कल देश को समर्पित करेंगे भारत की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, 79,459 करोड़ की परियोजना Chandigarh: उज्बेकिस्तान में पंजाब के उत्पादों की बढ़ेगी पहुंच, व्यापार बढ़ाने पर मंथन
Logo
Uturn Time
जंतर-मंतर पर छठे दिन भी जारी भूख हड़ताल; स्वास्थ्य बिगड़ने पर समर्थकों की बढ़ी चिंता
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल शुक्रवार को छठे दिन भी जारी रही। उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों ने भी उनके समर्थन में एक दिन का सांकेतिक उपवास रखा। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि वांगचुक की सेहत लगातार खराब हो रही है और इस समय उन्हें व्यापक जनसमर्थन की जरूरत है। उन्होंने लोगों से भी एक दिन के उपवास में शामिल होकर वीडियो संदेश साझा करने की अपील की। दीपके ने कहा कि वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंता के बीच उनके समर्थकों और लद्दाख के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए सामूहिक उपवास रखा है। गौरतलब है कि गुरुवार को भूख हड़ताल के दौरान सोनम वांगचुक का ब्लड शुगर स्तर 60 तक पहुंच गया था, जबकि उनका ब्लड प्रेशर भी सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। इसके बाद उनके समर्थकों ने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता जताई है।