Uturn Time
Breaking
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु का निधन सेक्स की तलाश में पुरुष मुंबई के कांग्रेस हाउस क्यों पहुँचते हैं ? Chandigarh: श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का सम्मान करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान New Delhi: दिल्ली दवा खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व DGHS समेत दो अधिकारी गिरफ्तार New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ Surat: 25 हजार पौधों का मेगा वृक्षारोपण अभियान शुरू, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने ‘ऑक्सीजन पार्क’ में किया शुभारंभ Kurukshetra: महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल, दबखेड़ी में विज्ञान पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित Panipat: देश और दुनिया 80 फ़ीसदी बहुमत मेहनतकश जनता के लिए लूट और शोषणकारी व्यवस्था पर टिका Hoshiarpur: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके होशियारपुर के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम Hoshiarpur: खून दान और नेत्र दान को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाइए: दविंदर सिंह बाजवा, डीएसपी Hoshiarpur: पंजाबी लेक्चरारों की भर्ती में SC और BC समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: डॉ. करीमपुरी Hoshiarpur: इंटेंसिफाइड पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन होशियारपुर में 89,840 बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी दवा
Logo
Uturn Time
दिल्ली के करोड़ों के दवा खरीद घोटाले में बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : दिल्ली में दवा खरीद से जुड़े कथित घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज (DGHS) समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर सरकारी खरीद प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं और करोड़ों रुपये की वित्तीय गड़बड़ी के आरोप हैं। सूत्रों के अनुसार, आरोप है कि दवा खरीद में नियमों को दरकिनार कर चयनित कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया और प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई। प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितताओं और फाइलों में हेरफेर की आशंका भी सामने आई है। मामले में जांच एजेंसियां अब संबंधित टेंडर प्रक्रिया, भुगतान रिकॉर्ड और अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आगे की पूछताछ में और नाम भी सामने आ सकते हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।