Uturn Time
Breaking
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु का निधन सेक्स की तलाश में पुरुष मुंबई के कांग्रेस हाउस क्यों पहुँचते हैं ? Chandigarh: श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का सम्मान करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान New Delhi: दिल्ली दवा खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व DGHS समेत दो अधिकारी गिरफ्तार New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ Surat: 25 हजार पौधों का मेगा वृक्षारोपण अभियान शुरू, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने ‘ऑक्सीजन पार्क’ में किया शुभारंभ Kurukshetra: महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल, दबखेड़ी में विज्ञान पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित Panipat: देश और दुनिया 80 फ़ीसदी बहुमत मेहनतकश जनता के लिए लूट और शोषणकारी व्यवस्था पर टिका Hoshiarpur: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके होशियारपुर के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम Hoshiarpur: खून दान और नेत्र दान को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाइए: दविंदर सिंह बाजवा, डीएसपी Hoshiarpur: पंजाबी लेक्चरारों की भर्ती में SC और BC समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: डॉ. करीमपुरी Hoshiarpur: इंटेंसिफाइड पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन होशियारपुर में 89,840 बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी दवा
Logo
Uturn Time
ग्रीन लीडरशिप, ब्लू इकोनॉमी और जलवायु कार्रवाई में योगदान के लिए मिला पहला संस्करण का सम्मान
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को एक विशेष समारोह में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी द्वारा प्रतिष्ठित सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रधानमंत्री को पर्यावरण-अनुकूल नेतृत्व, जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों, ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने तथा छोटे द्वीपीय विकासशील देशों के हितों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया है। यह इस सम्मान का पहला संस्करण है। विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने यह सम्मान उन सभी देशों को समर्पित किया जो पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक प्रयासों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह सम्मान दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करेगा। मंत्रालय ने बताया कि यह सम्मान प्रधानमंत्री की हरित पहल और वैश्विक पर्यावरण अभियानों को मान्यता देता है, जिनमें इंटरनेशनल सोलर अलायंस, मिशन लाइफ, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस जैसी पहल शामिल हैं। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी को कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें एफएओ का एग्रीकोला मेडल, सियोल शांति पुरस्कार और संयुक्त राष्ट्र का ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि अब तक 34 देशों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को उनके योगदान के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया जा चुका है।