Uturn Time
Breaking
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु का निधन सेक्स की तलाश में पुरुष मुंबई के कांग्रेस हाउस क्यों पहुँचते हैं ? Chandigarh: श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का सम्मान करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान New Delhi: दिल्ली दवा खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व DGHS समेत दो अधिकारी गिरफ्तार New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ Surat: 25 हजार पौधों का मेगा वृक्षारोपण अभियान शुरू, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने ‘ऑक्सीजन पार्क’ में किया शुभारंभ Kurukshetra: महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल, दबखेड़ी में विज्ञान पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित Panipat: देश और दुनिया 80 फ़ीसदी बहुमत मेहनतकश जनता के लिए लूट और शोषणकारी व्यवस्था पर टिका Hoshiarpur: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके होशियारपुर के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम Hoshiarpur: खून दान और नेत्र दान को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाइए: दविंदर सिंह बाजवा, डीएसपी Hoshiarpur: पंजाबी लेक्चरारों की भर्ती में SC और BC समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: डॉ. करीमपुरी Hoshiarpur: इंटेंसिफाइड पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन होशियारपुर में 89,840 बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी दवा
Logo
Uturn Time
सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल ने गढ़शंकर क्षेत्र के पोलियो बूथों का किया निरीक्षण
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : स्वास्थ्य विभाग पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में 28 से 30 जून तक चलाए जा रहे इंटेंसिफाइड पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1,40,768 बच्चों के लक्ष्य में से 89,840 पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई गई, जो कुल लक्ष्य का 63.82 प्रतिशत है। अभियान के दौरान सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल ने गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न पोलियो बूथों एवं टीकाकरण गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत करते हुए निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे तथा प्रत्येक बच्चे तक समय पर पहुंच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य टीमों के कार्य की सराहना करते हुए अभियान को पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मनदीप कमल ने बताया कि पहले दिन किसी कारणवश पोलियो की खुराक से वंचित रह गए बच्चों को 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की बूथ, मोबाइल एवं ट्रांजिट टीमें पूरे अभियान के दौरान सक्रिय रहेंगी, ताकि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो रोधी दवा पीने से वंचित न रहे। उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि यदि उनके पांच वर्ष से कम आयु के किसी बच्चे को अभी तक पोलियो की खुराक नहीं मिली है, तो वे अगले दो दिनों के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें और अपने बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक अवश्य पिलवाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।