Uturn Time
Breaking
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु का निधन सेक्स की तलाश में पुरुष मुंबई के कांग्रेस हाउस क्यों पहुँचते हैं ? Chandigarh: श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का सम्मान करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान New Delhi: दिल्ली दवा खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व DGHS समेत दो अधिकारी गिरफ्तार New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ Surat: 25 हजार पौधों का मेगा वृक्षारोपण अभियान शुरू, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने ‘ऑक्सीजन पार्क’ में किया शुभारंभ Kurukshetra: महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल, दबखेड़ी में विज्ञान पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित Panipat: देश और दुनिया 80 फ़ीसदी बहुमत मेहनतकश जनता के लिए लूट और शोषणकारी व्यवस्था पर टिका Hoshiarpur: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके होशियारपुर के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम Hoshiarpur: खून दान और नेत्र दान को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाइए: दविंदर सिंह बाजवा, डीएसपी Hoshiarpur: पंजाबी लेक्चरारों की भर्ती में SC और BC समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: डॉ. करीमपुरी Hoshiarpur: इंटेंसिफाइड पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन होशियारपुर में 89,840 बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी दवा
Logo
Uturn Time
खन्ना की अध्यक्षता में मानव अधिकार संघर्ष कमिटी सैला खुर्द के नेता मिले राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में मानव अधिकार संघर्ष कमिटी सैला खुर्द के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल क्वांटम पेपर मिल सैला खुर्द द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के विरोध में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला। खन्ना ने राज्यपाल को बताया कि इस इलाके में कई वर्षों से चल रही क्वांटम पेपर मिल के कारण यहां के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मिल से निकलने वाला गंदा और दूषित पानी आसपास के क्षेत्रों में फैल रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है तथा पशु, पक्षी और अन्य जीव-जंतु भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त पेपर मिल से निकलने वाली दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। इसके चलते अनेक प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। फैक्ट्री में किसी प्रकार का उचित वेस्ट ट्रीटमेंट नहीं किया जा रहा है और पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। इलाके के लोगों ने कई बार संबंधित विभागों को इस संबंध में शिकायतें दी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। खन्ना सहित पूरे शिष्ट मंडल ने जनहित में राज्यपाल से अपील की कि मालिकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए यहाँ के निवासियों को पेश आ रही इन समस्याओं से शीघ्र राहत दिलाई जाये इस मौके पर संजीव गुप्ता बॉबी, रिंकू चांदपुरी, सरपंच गोल्डी सिंह, मोहित गुप्ता, राजेश कुमार, करणवीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।