Uturn Time
Breaking
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु का निधन सेक्स की तलाश में पुरुष मुंबई के कांग्रेस हाउस क्यों पहुँचते हैं ? Chandigarh: श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का सम्मान करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान New Delhi: दिल्ली दवा खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व DGHS समेत दो अधिकारी गिरफ्तार New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ Surat: 25 हजार पौधों का मेगा वृक्षारोपण अभियान शुरू, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने ‘ऑक्सीजन पार्क’ में किया शुभारंभ Kurukshetra: महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल, दबखेड़ी में विज्ञान पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित Panipat: देश और दुनिया 80 फ़ीसदी बहुमत मेहनतकश जनता के लिए लूट और शोषणकारी व्यवस्था पर टिका Hoshiarpur: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके होशियारपुर के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम Hoshiarpur: खून दान और नेत्र दान को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाइए: दविंदर सिंह बाजवा, डीएसपी Hoshiarpur: पंजाबी लेक्चरारों की भर्ती में SC और BC समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: डॉ. करीमपुरी Hoshiarpur: इंटेंसिफाइड पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन होशियारपुर में 89,840 बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी दवा
Logo
Uturn Time
राजघाट पर गांधी को श्रद्धांजलि देकर शुरू किया विरोध; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारों को लेकर सक्रिय सोनम वांगचुक ने रविवार को जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने से पहले राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया अभियान ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ के प्रमुख अभिजीत दीपके ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की। वांगचुक कथित नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। यह अनशन जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के विरोध कार्यक्रम का हिस्सा है। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में कहा था कि वे 27 जून तक सरकार के जवाब का इंतजार करेंगे। यदि शिक्षा सुधार, परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और लद्दाख के पर्यावरण व सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो वे 28 जून से अनशन पर बैठेंगे। CJP ने देशभर के युवाओं और नागरिकों से अपील की है कि वे जंतर-मंतर पहुंचकर इस आंदोलन को समर्थन दें और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को मजबूती दें।