Uturn Time
Breaking
Ludhiana: कार्यकर्ताओं में जोश भरते नितिन नबीन, 117 सीटों पर तैयारी का संदेश Bhopal: मध्य प्रदेश में फिशरीज सेक्टर में भारी निवेश, 9000 करोड़ रुपये की योजना New Delhi: राज्यसभा में नीरज डांगी का शपथ ग्रहण, सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ New Delhi: CBI का बड़ा एक्शन, रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़े मामलों में दो पूर्व CEOs गिरफ्तार New Delhi: BRICS बैठक से पहले डोभाल ने ईरान और इथियोपिया के नेताओं से की चर्चा New Delhi: लखनऊ हादसे पर पीएम मोदी की संवेदना, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता Lucknow: लखनऊ हादसे पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, सभी तय कार्यक्रम किए निरस्त Lucknow: कोचिंग सेंटर में आग से कोहराम, लखनऊ में कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ Jagraon: बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का सूत्र Kurukshetra: भारतीय योग संस्थान हरियाणा के संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर को माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा ने  किया सम्मानित  Ayodhya: श्रद्धा की नगरी में दान पर विवाद, पारदर्शिता पर खड़ा हुआ बड़ा प्रश्न Kurukshetra: शिवम कंप्यूटर्स राजस्थान ने जीता ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का खिताब, 21 लाख की इनामी राशि पर किया कब्जा
Logo
Uturn Time
फिशरीज सेक्टर में निवेश से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल
भोपाल (Narendra Singh Danu) : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा कि राज्य की एकीकृत मत्स्योद्योग नीति 2026 के तहत मछली पालन क्षेत्र में 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित होने की संभावना है। सोमवार को मंत्रालय में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 2.91 लाख से अधिक केज (केज कल्चर इकाइयों) के प्रस्तावों के लिए कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ मोती उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए अन्य राज्यों की सर्वोत्तम पद्धतियों का अध्ययन कर उन्हें प्रदेश में लागू करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य को मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगले ढाई वर्षों में मछली बीज के बाहरी स्रोतों पर निर्भरता समाप्त करने का लक्ष्य रखा जाए। उन्होंने प्रत्येक जिले में हैचरी विकसित करने, कोल्ड चेन और अन्य आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने तथा ब्रांडिंग और निर्यात के लिए नेटवर्क विकसित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही नदियों के पुनर्जीवन और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर बल दिया। बैठक में यह भी बताया गया कि मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अंतर्देशीय जल क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। वहीं, सिवनी जिले को वर्ष 2023-24 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अंतर्देशीय मत्स्य पालन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बैठक में राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार, मुख्य सचिव अनुराग जैन और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।