Uturn Time
Breaking
Ludhiana: कार्यकर्ताओं में जोश भरते नितिन नबीन, 117 सीटों पर तैयारी का संदेश Bhopal: मध्य प्रदेश में फिशरीज सेक्टर में भारी निवेश, 9000 करोड़ रुपये की योजना New Delhi: राज्यसभा में नीरज डांगी का शपथ ग्रहण, सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ New Delhi: CBI का बड़ा एक्शन, रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़े मामलों में दो पूर्व CEOs गिरफ्तार New Delhi: BRICS बैठक से पहले डोभाल ने ईरान और इथियोपिया के नेताओं से की चर्चा New Delhi: लखनऊ हादसे पर पीएम मोदी की संवेदना, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता Lucknow: लखनऊ हादसे पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, सभी तय कार्यक्रम किए निरस्त Lucknow: कोचिंग सेंटर में आग से कोहराम, लखनऊ में कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ Jagraon: बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का सूत्र Kurukshetra: भारतीय योग संस्थान हरियाणा के संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर को माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा ने  किया सम्मानित  Ayodhya: श्रद्धा की नगरी में दान पर विवाद, पारदर्शिता पर खड़ा हुआ बड़ा प्रश्न Kurukshetra: शिवम कंप्यूटर्स राजस्थान ने जीता ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का खिताब, 21 लाख की इनामी राशि पर किया कब्जा
Logo
Uturn Time
सी.पी. राधाकृष्णन की मौजूदगी में नीरज डांगी ने संभाली राज्यसभा सदस्यता
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : राजस्थान से पुनर्निर्वाचित राज्यसभा सदस्य नीरज डांगी ने सोमवार को संसद भवन में शपथ ग्रहण की। उन्हें राज्यसभा के सभापति ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। डांगी ने हिंदी में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपसभापति, केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा में सदन के नेता, वरिष्ठ सांसदों तथा राज्यसभा सचिवालय के अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि नीरज डांगी वर्ष 2020 में पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे और 2026 में वे पुनः निर्विरोध चुने गए हैं। सिविल इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से आने वाले डांगी लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे हैं। संसद में वे जनहित, सामाजिक न्याय और राजस्थान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।