Uturn Time
Breaking
Ludhiana: कार्यकर्ताओं में जोश भरते नितिन नबीन, 117 सीटों पर तैयारी का संदेश Bhopal: मध्य प्रदेश में फिशरीज सेक्टर में भारी निवेश, 9000 करोड़ रुपये की योजना New Delhi: राज्यसभा में नीरज डांगी का शपथ ग्रहण, सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ New Delhi: CBI का बड़ा एक्शन, रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़े मामलों में दो पूर्व CEOs गिरफ्तार New Delhi: BRICS बैठक से पहले डोभाल ने ईरान और इथियोपिया के नेताओं से की चर्चा New Delhi: लखनऊ हादसे पर पीएम मोदी की संवेदना, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता Lucknow: लखनऊ हादसे पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, सभी तय कार्यक्रम किए निरस्त Lucknow: कोचिंग सेंटर में आग से कोहराम, लखनऊ में कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ Jagraon: बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का सूत्र Kurukshetra: भारतीय योग संस्थान हरियाणा के संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर को माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा ने  किया सम्मानित  Ayodhya: श्रद्धा की नगरी में दान पर विवाद, पारदर्शिता पर खड़ा हुआ बड़ा प्रश्न Kurukshetra: शिवम कंप्यूटर्स राजस्थान ने जीता ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का खिताब, 21 लाख की इनामी राशि पर किया कब्जा
Logo
Uturn Time
लखनऊ हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, सीएम ने रोके अपने सभी इवेंट
लखनऊ (Narendra Singh Danu) : लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए और अलीगढ़ से तत्काल लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि आग की इस हादसे में कई बच्चों की मौत की खबर बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव (गृह) सहित वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं भी मौके पर पहुंचकर हालात की समीक्षा करेंगे, ताकि घटना की पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में पूरी मुस्तैदी से जुटा है।