Uturn Time
Breaking
Ludhiana: कार्यकर्ताओं में जोश भरते नितिन नबीन, 117 सीटों पर तैयारी का संदेश Bhopal: मध्य प्रदेश में फिशरीज सेक्टर में भारी निवेश, 9000 करोड़ रुपये की योजना New Delhi: राज्यसभा में नीरज डांगी का शपथ ग्रहण, सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ New Delhi: CBI का बड़ा एक्शन, रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़े मामलों में दो पूर्व CEOs गिरफ्तार New Delhi: BRICS बैठक से पहले डोभाल ने ईरान और इथियोपिया के नेताओं से की चर्चा New Delhi: लखनऊ हादसे पर पीएम मोदी की संवेदना, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता Lucknow: लखनऊ हादसे पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, सभी तय कार्यक्रम किए निरस्त Lucknow: कोचिंग सेंटर में आग से कोहराम, लखनऊ में कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ Jagraon: बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का सूत्र Kurukshetra: भारतीय योग संस्थान हरियाणा के संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर को माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा ने  किया सम्मानित  Ayodhya: श्रद्धा की नगरी में दान पर विवाद, पारदर्शिता पर खड़ा हुआ बड़ा प्रश्न Kurukshetra: शिवम कंप्यूटर्स राजस्थान ने जीता ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का खिताब, 21 लाख की इनामी राशि पर किया कब्जा
Logo
Uturn Time
योग दिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने कुरुक्षेत्र में दिया स्वास्थ्य का संदेश
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, कुरुक्षेत्र द्वारा उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम में सहभागिता की गई, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं दीर्घायु जीवनशैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ योग एवं स्वास्थ्य के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर योग शिक्षिका ऋतु ढींगरा ने वेद भवन में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया तथा नियमित योग के महत्व और उसके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला शिक्षक संयोजक सुनीता भारद्वाज की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर ऋतु ढींगरा, जितेंद्र ढींगरा, धीरज गुलाटी, संजीव पाहवा, रवि नंदन आहूजा, रजनीश, सुनीता कौशिक एवं मीनू पाहवा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, कुरुक्षेत्र की ओर से विनोद भारद्वाज, अक्षय मित्तल, सुनीता भारद्वाज, विमल गर्ग, कपिल मित्तल, गौरव राजपाल, ललित माटा, संजय मित्तल, संचय भाटिया, आनंद जैसवाल, हेमलता एवं हरप्रीत ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया तथा स्वस्थ, जागरूक एवं संतुलित समाज के निर्माण का संदेश दिया। योग दिवस का यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा।