Uturn Time
Breaking
Ludhiana: कार्यकर्ताओं में जोश भरते नितिन नबीन, 117 सीटों पर तैयारी का संदेश Bhopal: मध्य प्रदेश में फिशरीज सेक्टर में भारी निवेश, 9000 करोड़ रुपये की योजना New Delhi: राज्यसभा में नीरज डांगी का शपथ ग्रहण, सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ New Delhi: CBI का बड़ा एक्शन, रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़े मामलों में दो पूर्व CEOs गिरफ्तार New Delhi: BRICS बैठक से पहले डोभाल ने ईरान और इथियोपिया के नेताओं से की चर्चा New Delhi: लखनऊ हादसे पर पीएम मोदी की संवेदना, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता Lucknow: लखनऊ हादसे पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, सभी तय कार्यक्रम किए निरस्त Lucknow: कोचिंग सेंटर में आग से कोहराम, लखनऊ में कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ Jagraon: बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का सूत्र Kurukshetra: भारतीय योग संस्थान हरियाणा के संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर को माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा ने  किया सम्मानित  Ayodhya: श्रद्धा की नगरी में दान पर विवाद, पारदर्शिता पर खड़ा हुआ बड़ा प्रश्न Kurukshetra: शिवम कंप्यूटर्स राजस्थान ने जीता ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का खिताब, 21 लाख की इनामी राशि पर किया कब्जा
Logo
Uturn Time
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पंजाब दौरा, नितिन नबीन के पंजाब दौरे से मिलेगा प्रदेश भाजपा को बल : खन्ना
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पूर्व सांसद व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पंजाब दौरे के दौरान जालंधर में भव्य स्वागत किया। इस मौके खन्ना ने कहा कि श्री नितिन नबीन के पंजाब दौरे से प्रदेश भाजपा को और बल मिलेगा। खन्ना ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में जहाँ प्रदेश भाजपा में तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं वहीँ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा टीमों की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। खन्ना ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पंजाब दौरे की शुरुआत अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में माथा टेक कर की। इसके साथ ही उन्होंने जलियांवाला बाग, दुर्ग्याणा मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर के भी दर्शन किए। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन का यह दौरा आगामी 2027 के चुनावों को लेकर पार्टी को मजबूत करने पर केंद्रित था जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदेश के भाजपा नेताओं व् कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को घर घर पहुंचाने का आव्हान किया गया। खन्ना ने प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आव्हान पर सख्त मेहनत कर आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत दिलवाकर पंजाब में भाजपा सरकार स्थापित करने के लिए कमर कास लें ताकि पंजाब में फिर से खुशहाली, मजबूत कानून व्यवस्था और विकास की लहार दौड़ सके। इस मौके खन्ना ने नितिन नबीन के साथ 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा भी की ।