Uturn Time
Breaking
Ludhiana: कार्यकर्ताओं में जोश भरते नितिन नबीन, 117 सीटों पर तैयारी का संदेश Bhopal: मध्य प्रदेश में फिशरीज सेक्टर में भारी निवेश, 9000 करोड़ रुपये की योजना New Delhi: राज्यसभा में नीरज डांगी का शपथ ग्रहण, सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ New Delhi: CBI का बड़ा एक्शन, रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़े मामलों में दो पूर्व CEOs गिरफ्तार New Delhi: BRICS बैठक से पहले डोभाल ने ईरान और इथियोपिया के नेताओं से की चर्चा New Delhi: लखनऊ हादसे पर पीएम मोदी की संवेदना, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता Lucknow: लखनऊ हादसे पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, सभी तय कार्यक्रम किए निरस्त Lucknow: कोचिंग सेंटर में आग से कोहराम, लखनऊ में कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ Jagraon: बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का सूत्र Kurukshetra: भारतीय योग संस्थान हरियाणा के संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर को माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा ने  किया सम्मानित  Ayodhya: श्रद्धा की नगरी में दान पर विवाद, पारदर्शिता पर खड़ा हुआ बड़ा प्रश्न Kurukshetra: शिवम कंप्यूटर्स राजस्थान ने जीता ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का खिताब, 21 लाख की इनामी राशि पर किया कब्जा
Logo
Uturn Time
प्रधान संदीप सोनी की अगुवाई में नेत्र जांच एवं आप्रेशन कैंप आयोजित
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : सहयोग वूमैन इम्पावरमैंट सोसायटी बजवाड़ा की तरफ से प्रधान संदीप सोनी की अगुवाई में लायसं आई अस्पताल आदमपुर के सहयोग से नेत्र जांच एवं आप्रेशन कैंप का आयोजन अग्रवाल भवन में किया गया। इस मौके पर अस्पताल से आई माहिर डाक्टरों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की और जिनके आप्रेशन बताए गए उनके मुफ्त आप्रेशन हेतु आदमपुर ले जाया गया तथा अन्यों को दवाएं दी गईं और इस मौके पर टैस्ट भी किए गए। इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने बताया कि सहयोग सोसायटी जहां वूमैन इम्पावरमैंट के लिए काम करती है वहीं प्रधान संदीप सोनी के नेतृत्व में समाज सेवा के अलग-अलग प्रकल्प भी समय-समय पर चलाए जाते हैं ताकि समाज के हर वर्ग को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने लायसं आई अस्पताल आदमपुर से पहुंची डाक्टरों की टीम के साथ-साथ कैंप में आए मेहमानों और मरीजों का आभार व्यक्त किया। एडवोकेट मरवाहा ने बताया कि जिन मरीजों के आप्रेशन होने हैं उन्हें बस के माध्यम से आदमपुर ले जाया गया तथा सभी के आप्रेशन मुफ्त करवाए गए। उन्होंने कैंप के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए श्री सोनी के सेवाभाव को नमन करते हुए सहयोगियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर डीईओ हरजिंदर कौर, पूर्व प्रधान अजय मोहन बब्बी, नरवीर सिंह नंदी, मोहन लाल पहलवान, एडवोकेट रोहित जोशी, एडवोकेट एकता ठाकुर, प्रिं. राम मूर्ति शर्मा, कुन्दर सिंह, भूपिंदर सिंह व लवलेश मिडा के अलावा अन्य गणमान्यों ने कैंप में पहुंचकर सहयोग के प्रयास की सराहना की।