राहुल गांधी ने मैगी पॉइंट पर किया ब्रेक, चाय और मैगी का लिया आनंद
रायपुर (Narendra Singh Danu) : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान रविवार को अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय ‘संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर’ में हिस्सा लिया और पार्टी पदाधिकारियों से संवाद किया।
कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी अभनपुर से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में उनका काफिला अचानक नया रायपुर स्थित एक मैगी पॉइंट पर रुक गया। यहां उन्होंने चाय और मैगी का लुत्फ उठाया, जिससे माहौल हल्का और अनौपचारिक नजर आया।
इस दौरान उनके साथ Sachin Pilot, Bhupesh Baghel, Deepak Baij, T. S. Singh Deo और Charandas Mahant सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने भी चाय-मैगी का आनंद लिया।
इस संक्षिप्त ठहराव ने व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रम के बीच एक सहज और अलग तस्वीर पेश की।