Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब में डीजीपी चयन प्रक्रिया तेज, 30 जून को UPSC बैठक में बनेगा तीन नामों का पैनल Chandigarh: PSPCL में 24 अप्रेंटिस को मिलेगी स्थायी नौकरी, वित्त मंत्री मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी खुशखबरी Chandigarh: पीएम किसान की 23वीं किस्त से हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, 319.13 करोड़ ट्रांसफर Chandigarh: हरियाणा में अर्जुन एसपीबी का गठन होगा, हर तीसरे माह होगी समीक्षा बैठक New Delhi: अमित शाह का दोटूक बयान, घुसपैठियों के लिए देश में जगह नहीं, भारत कोई धर्मशाला नहीं Dehradun: मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 10.08 करोड़ मंजूर Panipat: भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की 21 जून को अहम बैठक, रणनीति पर होगी चर्चा Kurukshetra: विश्व संगीत दिवस पर सांगीतिक कार्यक्रम आज ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा होंगे मुख्य अतिथि Kalayat: कलायत की सेंसी बस्ती में क्राइम यूनिट और कमांडो दस्ते का सघन चेकिंग अभियान Shimla: एचआरटीसी कर्मियों और पेंशनरों को राहत, सरकार ने मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 20 करोड़ दिए Gurugram: गुरुग्राम में डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान को बढ़ावा मिलेगा: राव नरबीर सिंह Panipat: प्रशासन का सख्त रुख, ड्यूटी में कोताही पर बीएलओ पर होगा केस
Logo
Uturn Time
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की हरियाणा बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कौंसिल की मीटिंग 21 जून को पी सी जोशी भवन, एम सी कालौनी करनाल में होगी। मीटिंग में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस ( एटक ) की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की विस्तार से जानकारी देंगी। सीपीआई की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन सैनी एडवोकेट ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में दी। कामरेड सैनी ने बताया कि सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप हरियाणा में पार्टी गतिविधियों पर रिपोर्ट पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि मीटिंग में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा 6 से 15 अगस्त तक देशव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम और 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली की सफलता के लिए रणनीति तय की जायेगी। इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ता सीपीआई के उद्देश्य, संघर्ष, बलिदान एवं उपलब्धियों की जानकारी जनता से साझा करेंगे और दिल्ली रैली में शामिल होने की अपील करेंगे। उन्होंने बताया कि सीपीआई की हरियाणा राज्य कौंसिल के सदस्य इस मीटिंग में शामिल होंगे और देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य में आंदोलन की रुपरेखा तैयार करेंगे।