Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब में डीजीपी चयन प्रक्रिया तेज, 30 जून को UPSC बैठक में बनेगा तीन नामों का पैनल Chandigarh: PSPCL में 24 अप्रेंटिस को मिलेगी स्थायी नौकरी, वित्त मंत्री मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी खुशखबरी Chandigarh: पीएम किसान की 23वीं किस्त से हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, 319.13 करोड़ ट्रांसफर Chandigarh: हरियाणा में अर्जुन एसपीबी का गठन होगा, हर तीसरे माह होगी समीक्षा बैठक New Delhi: अमित शाह का दोटूक बयान, घुसपैठियों के लिए देश में जगह नहीं, भारत कोई धर्मशाला नहीं Dehradun: मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 10.08 करोड़ मंजूर Panipat: भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की 21 जून को अहम बैठक, रणनीति पर होगी चर्चा Kurukshetra: विश्व संगीत दिवस पर सांगीतिक कार्यक्रम आज ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा होंगे मुख्य अतिथि Kalayat: कलायत की सेंसी बस्ती में क्राइम यूनिट और कमांडो दस्ते का सघन चेकिंग अभियान Shimla: एचआरटीसी कर्मियों और पेंशनरों को राहत, सरकार ने मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 20 करोड़ दिए Gurugram: गुरुग्राम में डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान को बढ़ावा मिलेगा: राव नरबीर सिंह Panipat: प्रशासन का सख्त रुख, ड्यूटी में कोताही पर बीएलओ पर होगा केस
Logo
Uturn Time
नई सब्जी मंडी में ‘अटल किसान-श्रमिक कैंटीन’ से सस्ते भोजन की सुविधा शुरू
हिसार (Narendra Singh Dnau) हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को शहर की नई सब्जी मंडी में ‘अटल किसान-श्रमिक कैंटीन’ का उद्घाटन किया। इस कैंटीन में किसानों, श्रमिकों और मंडी में कार्यरत मजदूरों को मात्र 10 रुपये में पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह कैंटीन हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के तत्वावधान में तथा हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से संचालित की जा रही है। उद्घाटन के अवसर पर मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों और श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मेहनतकश वर्ग को सस्ती दरों पर स्वच्छ, पौष्टिक और सम्मानजनक भोजन उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें दिनभर के कार्य के दौरान राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कैंटीन न केवल श्रमिकों की जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर भी प्रदान करेगी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ ने इस पहल को किसानों और श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। मार्केट कमेटी चेयरमैन रविन्द्र रॉकी ने जानकारी दी कि कैंटीन का संचालन हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संकल्प महिला क्लस्टर द्वारा किया जाएगा, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री रणबीर गंगवा ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर कैंटीन संचालन की जानकारी ली और वहां भोजन भी किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, मार्केट कमेटी सचिव भरत शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक वीरेंद्र श्योराण, अजय कांत जांगड़ा सहित अन्य अधिकारी, व्यापारी प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।