Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब में डीजीपी चयन प्रक्रिया तेज, 30 जून को UPSC बैठक में बनेगा तीन नामों का पैनल Chandigarh: PSPCL में 24 अप्रेंटिस को मिलेगी स्थायी नौकरी, वित्त मंत्री मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी खुशखबरी Chandigarh: पीएम किसान की 23वीं किस्त से हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, 319.13 करोड़ ट्रांसफर Chandigarh: हरियाणा में अर्जुन एसपीबी का गठन होगा, हर तीसरे माह होगी समीक्षा बैठक New Delhi: अमित शाह का दोटूक बयान, घुसपैठियों के लिए देश में जगह नहीं, भारत कोई धर्मशाला नहीं Dehradun: मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 10.08 करोड़ मंजूर Panipat: भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की 21 जून को अहम बैठक, रणनीति पर होगी चर्चा Kurukshetra: विश्व संगीत दिवस पर सांगीतिक कार्यक्रम आज ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा होंगे मुख्य अतिथि Kalayat: कलायत की सेंसी बस्ती में क्राइम यूनिट और कमांडो दस्ते का सघन चेकिंग अभियान Shimla: एचआरटीसी कर्मियों और पेंशनरों को राहत, सरकार ने मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 20 करोड़ दिए Gurugram: गुरुग्राम में डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान को बढ़ावा मिलेगा: राव नरबीर सिंह Panipat: प्रशासन का सख्त रुख, ड्यूटी में कोताही पर बीएलओ पर होगा केस
Logo
Uturn Time
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, उत्तराखंड पुलिस बनी मिसाल
देहरादून (Narendra Singh Dnau) : उत्तराखंड पुलिस को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित ‘इंस्टीट्यूशनल परफॉर्मेंस अवॉर्ड फॉर स्टेट पुलिस’ से सम्मानित किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, यह पुरस्कार देशभर में पासपोर्ट सत्यापन कार्यों के प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया। नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित समारोह में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने उत्तराखंड पुलिस की ओर से अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए.पी. अंशुमान को यह सम्मान प्रदान किया। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने इस उपलब्धि को पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में सत्यापन कार्यों की नियमित समीक्षा, तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के चलते उत्तराखंड पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सम्मान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध सेवाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने इसे जनसेवा के क्षेत्र में राज्य के प्रयासों की महत्वपूर्ण सफलता बताया और विश्वास जताया कि उत्तराखंड पुलिस भविष्य में भी ऐसे उत्कृष्ट कार्य करती रहेगी।