पानीपत में पुलिस पर दाग, हवलदार घूस लेते पकड़ा गया
पानीपत: Panipat में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हवलदार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी हवलदार पर एक मामले में कार्रवाई न करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने ट्रैप लगाकर उसे रकम लेते समय काबू कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
शिकायतकर्ता पवन ने बताया कि बुधवार देर रात उसका भाई एक अंडे की रेहड़ी के पास खड़ा था, जहां उसके साथ एक नाबालिग भी मौजूद थी। इसी दौरान गश्त पर पहुंचे तहसील कैंप थाने के हवलदार दोनों को थाने ले गए। बाद में नाबालिग को परिजनों के साथ भेज दिया गया, जबकि युवक को थाने में बैठाकर रखा गया।
पवन के अनुसार, गुरुवार सुबह थाना पुलिस ने उसे बुलाकर भाई को छोड़ने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की। सौदेबाजी के बाद 15 हजार रुपये में बात तय हुई और शाम तक रकम लेकर थाने आने को कहा गया। साथ ही धमकी दी गई कि पैसे न देने पर उसके भाई को जेल भेज दिया जाएगा।
शिकायत मिलने पर ACB ने ट्रैप लगाकर हवलदार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
एसपी ममता सिंह के निर्देश पर एसीबी करनाल के इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। शिकायतकर्ता पवन द्वारा जैसे ही हवलदार सतीश को 15 हजार रुपये दिए गए, वैसे ही टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई गुरुवार रात करीब 8:30 बजे से लेकर रात 11:45 बजे तक चली। गिरफ्तारी के बाद आरोपी सतीश का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया और उसे आगे की कार्रवाई के लिए पानीपत टीम के सुपुर्द कर दिया गया।
एसीबी करनाल प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि हवलदार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया है, जबकि मामले में एक एएसआई पर लगे आरोपों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत मिलने पर ACB ने ट्रैप लगाकर हवलदार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।