Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkddos for hiredstatdstat l4gojackpotchambery porn
Shimla: नीट विवाद पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 1-2 जून को कांग्रेस करेगी विरोध, सौंपेगी ज्ञापन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: ACB का बड़ा एक्शन, हवलदार 15 हजार की घूस लेते गिरफ्तार शेयर बाज़ार क्रैश: निफ्टी पाँच मिनट में 200 से ज़्यादा अंक गिरा, सेंसेक्स 1,000 अंक नीचे, जानिए क्यों ! Shimla: हिमाचल में अब घर बैठे जनगणना, 1 जून से ऑनलाइन सुविधा, 33 सवाल ऑनलाइन भर सकेंगे Shimla: नीट विवाद पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 1-2 जून को कांग्रेस करेगी विरोध, सौंपेगी ज्ञापन New Delhi: भारत-चीन के बीच संवाद प्रक्रिया फिर सक्रिय, सीमा विवाद पर बातचीत के नए दौर की तैयारी New Delhi: नीट परीक्षार्थियों को 21 जून को दिल्ली परिवहन निगम बसों में मुफ्त यात्रा: रेखा गुप्ता New Delhi: पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार मौजूद, देश में ईंधन की कोई कमी नहीं: सरकार Amritsar: एनसीबी ने बढ़ाई दबिश, 18 किलो ड्रग्स मामले में फरार आरोपी पर रखा 1 लाख का इनाम Gurugram: गुरुग्राम में मतदाताओं की संख्या में इजाफा, 251 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित Gurugram: गुरुग्राम में साइबर क्राइम पर बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड का खुलासा, चार आरोपी काबू Sonipat: हरियाणा खेल विश्वविद्यालय केस में निशांत गौतम की मौत के मामले में विशेष जांच टीम बनी Sirsa: सिरसा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ महिला तस्कर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Logo
Uturn Time
परीक्षा गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस मैदान में
शिमला: Shimla में नीट पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने 1 और 2 जून को ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया है। पार्टी नेताओं के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में विरोध दर्ज कराया जाएगा और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देकर जांच व कार्रवाई की मांग की जाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी रही है, जिससे छात्रों के भविष्य पर असर पड़ा है। प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों से कहा है कि वे अपने-अपने जिलों के उपायुक्तों के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजें। ज्ञापन में देश की परीक्षा प्रणाली की अखंडता बनाए रखने में केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री की विफलताओं के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। विनोद ज़िंटा ने कहा कि देशभर में लगभग 24 लाख छात्र नीट परीक्षा में शामिल हुए थे, लेकिन पेपर लीक विवाद और मूल्यांकन प्रक्रिया में लगातार सामने आई अनियमितताओं के कारण लाखों छात्रों और उनके परिवारों को भारी मानसिक तनाव और चिंता का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सीबीएसई तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का विश्वास बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक, कुप्रबंधन और बार-बार सामने आ रही परीक्षा संबंधी अनियमितताएं देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में केंद्र सरकार की पूर्ण विफलता को दर्शाती हैं। ज़िंटा ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय केंद्रीय शिक्षा मंत्री विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ निराधार और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। पार्टी ने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।