Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"घाट क्षेत्र में रहने वालों को नोटिस, 310 मकान खाली करने के निर्देश"
नई दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए घाटों पर बने करीब 310 मकानों को खाली करने का निर्देश जारी किया है। कार्रवाई क्यों ? यमुना बाजार के घाटों पर अतिक्रमण नदी के प्राकृतिक प्रवाह और सफाई में बाधा हटाना मानसून से पहले बाढ़ के खतरे को कम करना यह जमीन दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की है दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यमुना बाजार घाट क्षेत्र में 32 घाट हैं, इन घाटों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। क्षेत्र में लगभग 310 आवासीय मकान हैं, जिनमें करीब 1100 लोग रहते हैं। यमुना बाजार की चारदीवारी के अंदर, यमुना नदी के किनारे स्थित यमुना बाजार के घाटों के बाढ़-मैदान वाले क्षेत्र 'ओ जोन' के अंतर्गत आते हैं। उन्होंने कहा कि यह जमीन दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की है और यहां निर्माण कार्य पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अधिकारी ने बताया कि एनजीटी ने डीडीए को निर्देश दिया है कि वह यमुना के बाढ़-मैदानों में किए गए ऐसे सभी अतिक्रमणों को हटा दे, इसी निर्देश के तहत पिछले कुछ वर्षों में डीडीए ने ओजोन में स्थित कई आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों को हटाकर जमीन का एक बड़ा हिस्सा वापस हासिल कर लिया है। विज्ञप्ति के मुताबिक, हर साल यमुना में बाढ़ (विशेषकर 2023 व 2025) के दौरान यह जलमग्न हो जाता है, जिससे मानव जीवन, मवेशियों और संपत्ति के नुकसान का गंभीर खतरा पैदा हो जाता है। यहां राजस्व विभाग द्वारा अस्थायी स्थानांतरण और पुनर्वास करना पड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप जनता पर दबाव पड़ता है। बार-बार आने वाली बाढ़ के लिए संसाधनों और सरकारी खजाने सहित आपातकालीन प्रतिक्रिया उपायों की आवश्यकता होती है. इसलिए अब डिज़ास्टर मैनेजमेंट एक्ट-2005 के सेक्शन 34 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यमुना घाट पर कब्जा किए हुए इलाके में कब्जा किए लोगों को नोटिस जारी किया गया है। मौके पर मौजूद पाए गए लोगों को कुल 26 नोटिस जारी किए गए हैं। यह नोटिस जारी होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर और किसी भी हालत में उस जगह को तुरंत खाली करने का निर्देश देता है।