"ममता एन्क्लेव में 150 लोगों ने थामा भाजपा का दामन, जसप्रीत कौर का बड़ा दावा"
जीरकपुर: नगर परिषद चुनाव नजदीक आते ही वार्ड नंबर 6 में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जसप्रीत कौर का नाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से टिकट के लिए सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन के भीतर चल रही चर्चाओं और क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है।
जसप्रीत कौर ने बताया कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि ममता एन्क्लेव से करीब डेढ़ सौ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में अकाली दल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को छोड़कर सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल होंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जसप्रीत कौर ने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड नंबर 6 को विकास का एक मॉडल बनाना है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 6 उनके लिए परिवार के समान है और वह निरंतर क्षेत्र की सेवा करती रहेंगी।