"पंचकूला में धार्मिक उल्लास, नौनाथ झंडा यात्रा और हिमाचली धाम की तैयारी"
पंचकूला: सिद्ध जोगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) ट्राईसिटी द्वारा आयोजित वार्षिक 'नौ नाथ झंडा शोभायात्रा' इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। खराब मौसम और भारी बारिश के बावजूद भक्तों का जोश कम नहीं हुआ और शहर बाबाजी के जयकारों से गुंजायमान रहा।
यात्रा का मार्ग और समापन
ट्रस्ट के चेयरमैन विक्रांत शर्मा ने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष मई माह के पहले रविवार को आयोजित की जाती है। इस बार यात्रा का शुभारंभ प्राचीन शिव बाबा मंदिर (रैला, सेक्टर 12) से हुआ। इसके बाद यात्रा रैली, सेक्टर 14, और सेक्टर 15 से होती हुई सेक्टर 11 में संपन्न हुई।
श्रद्धा का 'चमत्कार': बारिश में भी डटे रहे भक्त
समाजसेवी पंडित आरके शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान काले बादल छाए रहे और मूसलाधार बारिश हुई, लेकिन श्रद्धालु बिना रुके भजनों पर झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। विशेष बात यह रही कि जैसे ही यात्रा अपने गंतव्य (सेक्टर 11) पर पहुंची, बारिश थम गई, जिसे भक्तों ने बाबाजी का आशीर्वाद और चमत्कार माना।
सांस्कृतिक और धार्मिक प्रस्तुतियाँ
कार्यक्रम कमेटी के प्रधान निर्मल लुवाणा और भगत रमेश रैला के अनुसार, मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया गया।
मुख्य आकर्षण: चंडीगढ़ की प्रसिद्ध गायिका मोनिका शर्मा और गायक लखबीर सिंह "लखा" ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आँधी व भारी बारिश में भी भक्तजन भजनों में मस्ती से झूमते नाचते हुए गंतव्य तक पहुँचे।
यात्रा के समापन पर 'बाबे दा प्रशादा' (भंडारा) वितरित किया गया।
इस मौक़े पर सभी बाबा जी के भक्तों को रोट-प्रसाद के साथ राविंद्र नक्कई सपरिवार द्वारा सेवा में सुबह नाश्ता दिया गया।
सामाजिक उद्देश्य
ऊमेश शर्मा तथा समाजसेवी हरीश शर्मा ने साझा किया कि इस शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र की सुख-समृद्धि, सामाजिक सौहार्द और मानव कल्याण की भावना को बढ़ावा देना है।
मुख्य आकर्षण-
“सिद्ध जोगी पौणाहारी सर्वसाझां वार्षिक भजन उत्सव व हिमाचली धाम "
आयोजक विक्रांत शर्मा और उमेश शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के उपलक्ष्य में बुधवार, 6 मई, सायं 6 बजे से शुभारंभ होकर, कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 10, पंचकूला में “सिद्ध जोगी पौणाहारी सर्वसाझां वार्षिक भजन उत्सव-2026 के साथ 'विशाल हिमाचली धाम' का भी आयोजन किया जाएगा।
विशेषता: यह धाम पूरी तरह से हिमाचली संस्कृति और पारंपरिक तरीके से तैयार की जाती है, जिसका ट्राईसिटी में विशेष आकर्षण रहता है।
संगीत संध्या: हिमाचल के प्रसिद्ध गायक अमित मित्तू बाबा जी के भजनों से भक्तों को निहाल करेंगे।